Jharkhand Weather: झारखंड में लौटेगी कड़ाके की ठंड! चक्रवाती सिस्टम ‘दितवाह’ का ...

Jharkhand Weather: झारखंड में लौटेगी कड़ाके की ठंड! चक्रवाती सिस्टम ‘दितवाह’ का असर, तीन दिसंबर से शीतलहर के आसार

jharkhand weather झारखंड में लौटेगी कड़ाके की ठंड चक्रवाती सिस्टम ‘दितवाह’ का असर तीन दिसंबर से शीतलहर के आसार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती सिस्टम ‘दितवाह’ अब गहरे दबाव में तब्दील होकर उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा हैं. इसका अप्रत्यक्ष असर झारखंड के मौसम पर भी दिखने लगा हैं. सोमवार सुबह से ही रांची समेत कई जिलों में बादल छाए रहे, जिससे दिनभर धूप कमजोर रही और ठंडक का अहसास बढ़ गया.

गहरे दबाव की हलचल, झारखंड में बादल और ठंड का मेल
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उठा यह सिस्टम सोमवार सुबह तक धीरे-धीरे उत्तर की ओर खिसकते हुए चेन्नई के करीब पहुंच गया. पिछले 6 घंटों में यह लगभग 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा हैं. हालांकि झारखंड में बारिश नहीं हुई, लेकिन बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट का रुझान शुरू हो गया हैं.

3 दिसंबर से शीतलहर की नई दस्तक
मौसम विभाग के अनुसार, 3 दिसंबर से राज्य में शीतलहर जैसी स्थिति फिर से उभर सकती हैं. उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे ठंड में तेज इजाफा होगा. हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, पूर्वी हवाओं और चक्रवाती प्रणाली ‘दितवाह’ का संयुक्त प्रभाव पिछले कुछ दिनों से राज्य में ठंड को कुछ हद तक टाल रहा था, लेकिन अब मौसम साफ होते ही ठिठुरन बढ़ेगी.

कहां कितना तापमान?
झारखंड में तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा हैं. गुमला में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सबसे अधिक था. सोमवार को ज्यादातर जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पारा लुढ़ककर 6-7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी. इस बीच मौसम का मिजाज भी बदलता दिखेगा सुबह के समय कोहरे और धुंध की चादर छाई रहेगी, वहीं दिन में आसमान साफ होने से हल्की धूप निकलेगी. ऐसे में अगले कुछ दिनों तक राज्य में सर्दी और कोहरे का मिला-जुला पैटर्न देखने को मिलेगा.

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में झारखंड में सर्दी का असर और तेज होगा. 2 दिसंबर को सुबह के समय कोहरा या धुंध छाई रहने की संभावना है, जबकि दिन चढ़ने पर आसमान में आंशिक बादल दिखाई दे सकते हैं. 3 दिसंबर को कोहरे की तीव्रता और बढ़ेगी, सुबह के समय घना कोहरा छाने से दृश्यता प्रभावित हो सकती है, हालांकि दोपहर तक आसमान साफ होने लगेगा. 4 से 7 दिसंबर तक लगातार सुबह के वक्त कोहरा और धुंध बनी रहेगी, जिसके बाद दिन में मौसम साफ और धूप खिली रहेगी. इन दिनों रात और सुबह की ठंड अधिक महसूस होगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट भी जारी रहेगी.

राज्य भर में बढ़ेगी कंपकंपी
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 48 घंटों बाद झारखंड में ठंड का नया दौर शुरू होगा. गांवों से लेकर शहरों तक सुबह और शाम की सर्दी तीखी महसूस होगी, वहीं देर रात में पारा तेजी से नीचे जाएगा.

यह भी पढ़े: रांची: न्यायाधीश के मोबाइल की चोरी, खाते से उड़ाए गए 2.88 लाख रुपये
 

संबंधित सामग्री

धान अधिप्राप्ति 15 दिसंबर से होगी, सभी इच्छुक किसान करायें निबंधन

झारखंड

धान अधिप्राप्ति 15 दिसंबर से होगी, सभी इच्छुक किसान करायें निबंधन

प्रधानमंत्री बिरसा फसल बीमा योजना में निबंधन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर

रिम्स-2 जमीन विवाद मामले में जगलाल पाहन समेत 08 लोगों ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली नियमित जमानत 

झारखंड

रिम्स-2 जमीन विवाद मामले में जगलाल पाहन समेत 08 लोगों ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली नियमित जमानत 

ऑपरेशन अमानत के तहत जपला RPF ने ट्रैन मे छूटे बैग को यात्री को किया सुपुर्द, यात्री ने जताया आभार

झारखंड

ऑपरेशन अमानत के तहत जपला RPF ने ट्रैन मे छूटे बैग को यात्री को किया सुपुर्द, यात्री ने जताया आभार

घूस लेने के आरोपी तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक अरविंद बिहारी दास की मुश्किलें बढ़ी, आरोप तय 

झारखंड

घूस लेने के आरोपी तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक अरविंद बिहारी दास की मुश्किलें बढ़ी, आरोप तय 

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रूग्णता प्रबंधन एवं विकलांगता रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित

झारखंड

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रूग्णता प्रबंधन एवं विकलांगता रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित