न्यूज़11 भारत
चक्रधरपुर/डेस्क: चक्रधरपुर रेल मंडल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. रेलवे द्वारा विकास कार्य किए जाने के कारण 12 फरवरी को एक दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. रद्द की गई ट्रेनों में खड़गपुर-झारग्राम मेमू, झारग्राम-खड़गपुर मेमू, झारग्राम-पुरुलिया मेमू, पुरुलिया-झारग्राम मेमू, चक्रधरपुर-राउरकेला मेमू, राउरकेला-झारसुगोड़ा मेमू, झारसुगोड़ा-संबलपुर मेमू, संबलपुर-झारसुगोड़ा मेमू तथा राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू सहित अन्य लोकल ट्रेनें शामिल है.
इसके अलावा लंबी दूरी की कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को भी अप्रैल महीने में अलग-अलग तिथियों पर रद्द किया गया है. 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलने वाली शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस तथा 6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस–शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी. इसी प्रकार 4, 6, 7, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को लोकमान्य तिलक-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी. वहीं 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 और 23 अप्रैल को शालीमार–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस भी रद्द की गई है.
यह भी पढ़े: रांची के सुखदेव नगर में दखल-दिहानी को लेकर बवाल, लोगों ने किया सड़क जाम