CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक संपन्न, सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर हुई चर्चा

CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक संपन्न, सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर हुई चर्चा

cm हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक संपन्न सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर हुई चर्चा 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्य में सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया तेज होती नजर आ रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित चयन समिति की अहम बैठक बुधवार को समाप्त हो गई. यह बैठक तीन घंटे से अधिक समय तक चली, जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई. बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और मंत्री हफीजउल हसन भी मौजूद रहे. बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि सूचना आयुक्त के पदों के लिए साढ़े चार सौ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर विस्तृत चर्चा की गई.

उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों की गहन समीक्षा की जा रही है और सरकार जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय तक पहुंचेगी. साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस मुद्दे को वे कई बार उठा चुके हैं, यहां तक कि सदन में भी मुख्य सूचना आयुक्त, सूचना आयुक्त और लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर सरकार को घेरते रहे हैं. सरकार की ओर से संकेत दिए गए हैं कि चयन प्रक्रिया को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा, जिससे लंबे समय से लंबित इन महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां संभव हो सकें.

ये भी पढ़ें- रांची में 3.89 करोड़ के KVIC घोटाला मामले में ED की कार्रवाई, 6 आरोपियों के खिलाफ अभियोजन शिकायत दायर 

संबंधित सामग्री

भागलपुर: मशाकचक में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराएदार समेत तीन गिरफ्तार

बिहार

भागलपुर: मशाकचक में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराएदार समेत तीन गिरफ्तार

शेरघाटी : कौलेश्वरी जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दर्जनों घायल

बिहार

शेरघाटी : कौलेश्वरी जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दर्जनों घायल

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से तपोवन मंदिर के महंत ओम प्रकाश शरण के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से तपोवन मंदिर के महंत ओम प्रकाश शरण के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की

चंदनकियारी: रात में भटक रहा विक्षिप्त युवक सुरक्षित परिवार तक पहुंचाया गया

झारखंड

चंदनकियारी: रात में भटक रहा विक्षिप्त युवक सुरक्षित परिवार तक पहुंचाया गया

चैती दुर्गा पूजा महोत्सव पर देवरी के चैती दुर्गा मंदिर परिसर से निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

झारखंड

चैती दुर्गा पूजा महोत्सव पर देवरी के चैती दुर्गा मंदिर परिसर से निकाली गयी भव्य कलश यात्रा