झारखंड विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन, सदन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल में उठे अहम मुद्दे

झारखंड विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन, सदन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल में उठे अहम मुद्दे

झारखंड विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन सदन की कार्यवाही शुरू प्रश्नकाल में उठे अहम मुद्दे

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल में विभिन्न जनहित के मुद्दों पर सरकार से जवाब तलब किया गया. सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने नियुक्ति, विकास योजनाओं और विस्थापित परिवारों से जुड़े सवाल उठाए.


मार्केटिंग बोर्ड और बाजार समिति में रिक्त पदों का मामला

बीजेपी विधायक राज सिन्हा की ओर से अधिकृत विधायक सरयू राय ने धनबाद सहित राज्य के मार्केटिंग बोर्ड और बाजार समिति के सभी संवर्गों में रिक्त पदों को भरने का मुद्दा उठाया.
जवाब में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि बाजार समिति और मार्केटिंग बोर्ड का गठन कई उद्देश्यों को ध्यान में रखकर किया गया था. पूर्व में लगने वाले टैक्स को समाप्त कर दिया गया है और वर्तमान में इन संस्थाओं का मुख्य कार्य रेंट वसूली तक सीमित है, जिसके लिए पर्याप्त मानव बल उपलब्ध है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर सरकार बहाली करेगी और बाजार समिति को समाप्त करने की कोई मंशा नहीं है.


धूमकुड़िया भवन और जाहेरथान घेराबंदी का मुद्दा

कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने अपने क्षेत्र में लंबित धूमकुड़िया भवन निर्माण और जाहेरथान की घेराबंदी का मामला उठाते हुए चालू वित्तीय वर्ष में इसे पूरा करने की मांग की. इस पर मंत्री चमरा लिंडा ने बताया कि विभाग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है. उन्होंने विधायक से स्थानीय स्तर पर सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार पांचों मांगों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.


चांडिल डैम विस्थापितों की सुविधाओं पर चर्चा

जेएमएम विधायक सविता महतो ने प्रश्नकाल में चांडिल डैम निर्माण से विस्थापित परिवारों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और विकास कार्यों को गति देने का मुद्दा उठाया. मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने जवाब में कहा कि प्रभावित परिवारों को डैम से दूरी के आधार पर मुआवजा दिया जा रहा है और संबंधित कार्य प्रगति पर है.


सिंचाई परियोजनाओं की समय सीमा पर सवाल

विधायक जयराम महतो ने राज्य की लंबित सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने की समय सीमा बताने की मांग की. मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने बताया कि यूजीपीएल सिस्टम के माध्यम से कार्य किया जा रहा है और कई योजनाएं पहले ही पूर्ण हो चुकी है. शेष योजनाओं को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है.


जेएमएम विधायक हेमलाल मुर्मू ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की. उन्होंने कहा कि पद खाली रहने से जन वितरण प्रणाली प्रभावित हो रही है.
 


झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 2026 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 19 मार्च तक चलेगा. आज गुरुवार को सत्र का दूसरा दिन हैं. इस दौरान विधानसभा की प्रथम पाली में प्रश्नकाल आयोजित किया जाएगा, जिसमें सदस्यों के अल्पसूचित और तारांकित प्रश्न लिए और उनके उत्तर प्रस्तुत किए जाएंगे. इसके साथ ही सदन में शून्यकाल की सूचनाएं भी ली गई. दूसरी पाली में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और वाद-विवाद होगा.

सत्र के पहले दिन सभापतियों का मनोनयन और कार्यमंत्रणा समिति का गठन किया गया. सभापतियों में स्टीफन मरांडी, सीपी सिंह, निरल पूर्ति, रामचंद्र सिंह और नीरा यादव शामिल हैं. कार्यमंत्रणा समिति में स्पीकर अध्यक्ष और सदस्यों में हेमंत सोरेन, राधाकृष्ण किशोर, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव, निरल पूर्ति और अरूप चटर्जी शामिल हैं. विशेष आमंत्रित सदस्यों में दीपक बिरूआ, सीपी सिंह, मथुरा प्रसाद महतो, नवीन जायसवाल, स्टीफन मरांडी, सरयू राय, सुरेश पासवान, जनार्दन पासवान, बसंत सोरेन, नीरा यादव, कल्पना सोरेन, निर्मल महतो और जयराम महतो के नाम शामिल हैं.

बजट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
सत्र के कुल 17 कार्य दिवस हैं. इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट और 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट सदन में पेश किया जाएगा. बजट सत्र में राज्य की नीतियों, योजनाओं और संसाधनों के न्यायसंगत वितरण पर गहन विचार-विमर्श होगा.

नगर निकाय चुनाव के कारण कार्यवाही में बदलाव
राज्य में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर, 23 फरवरी को होने वाली कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया हैं. यह कार्यवाही अब 21 फरवरी को होगी. इस निर्णय को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया गया, जिसमें स्पीकर रबींद्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में बढ़ी गर्मी, रांची-जमशेदपुर का तापमान 33 डिग्री तक पहुंचा

 

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त