संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
सरायकेला/डेस्क: झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के बैनर तले जेएसएलपीएस ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के अंतर्गत कार्यरत स्तर-5 से स्तर-8 तक के पदाधिकारी एवं कर्मचारी अपनी लंबित और सैद्धांतिक मांगों को लेकर 21 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं .
इसी को लेकर सभी जिले सहित Saraikela जिला मुख्यालय परिसर में जिले के सभी आजीविका कर्मियों ने हड़ताल पर गए. इस हड़ताल का उद्देश्य NRLM (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) द्वारा तैयार मानव संसाधन नियमावली 2024 को लागू करना और नियमित वार्षिक वेतन बढ़ोत्तरी रहा है, संघ का कहना है कि विभागीय सचिव के निर्देश पर 8 अक्टूबर 2025 को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जेएसएलपीएस (पलाश) के साथ हुई वार्ता में सभी मांगों पर एक महीने के भीतर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया था. लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद किसी भी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई. संघ ने बताया कि 11 और 12 नवंबर को आयोजित ऑनलाइन बैठक में स्थिति की समीक्षा के बाद 21 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. संघ ने कहा कि लगातार प्रतीक्षा और समय दिए जाने के बाद भी जब कोई परिणाम नहीं दिखा, तब मजबूरन उन्हें यह कठोर कदम उठाना पड़ रहा है.
यह हड़ताल JSLPS की मानव संसाधन नियमावली 2013 को संशोधित करना और नयी नीति करने लागू करने तक जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें: टाटा स्टील फाउंडेशन के संवाद फैलोशिप 2025 के लिए चक्रधरपुर के रविंद्र गिलुवा का चयन