सरायकेला: 13 मई को जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार मेला का होगा आयोजन

स्थानीय अभ्यर्थियों को विभिन्न निजी संस्थानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल

By : News11 Bharat
सरायकेला: 13 मई को जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार मेला का होगा आयोजन

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क:  जिला नियोजनालय -सह- मॉडल करियर सेंटर, सरायकेला द्वारा आगामी 13 मई 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा. रोजगार मेला का आयोजन जिला नियोजनालय -सह- मॉडल करियर सेंटर, सरायकेला परिसर में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित निजी संस्थान भाग लेंगे.

रोजगार मेला में 8वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बी-टेक एवं मैनेजमेंट उत्तीर्ण नए एवं अनुभवी अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ भाग ले सकते हैं. आयोजन के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा निजी क्षेत्र से जोड़कर स्वरोजगार एवं नियोजन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है.

अभ्यर्थियों से अपील है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेला का लाभ उठाएं. साथ ही संबंधित नियोजकों एवं अभ्यर्थियों के मध्य समन्वय स्थापित कर योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण होगी.

यह भी पढ़ें: सरायकेला:-उपायुक्त का लगा साप्ताहिक जनता दरबार, बामनी नदी मुक्ति धाम सहित कई समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादी

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.