भरनो थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में संतोष कुमार सिंह ने दिया योगदान

भरनो थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में संतोष कुमार सिंह ने दिया योगदान

भरनो थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में संतोष कुमार सिंह ने दिया योगदान

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
भरनो थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार रात करीब 8:30 बजे पदभार ग्रहण किया. थाना पहुंचने पर निवर्तमान थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया और औपचारिक रूप से पदभार सौंपा. पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के आपसी सहयोग से क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था कायम की जाएगी.

उन्होंने आगे कहा कि समाज में व्याप्त नशापान, अंधविश्वास और अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोगों को इन बुराइयों से दूर किया जा सके. साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. बताया गया कि नए थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह इससे पहले सिसई थाना में प्रभारी के रूप में कार्यरत थे. वहीं निवर्तमान थाना प्रभारी कंचन प्रजापति का स्थानांतरण कर उन्हें पुलिस केंद्र गुमला भेजा गया है. भरनो में उनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा, उनके सहज और मिलनसार स्वभाव के कारण थाना क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं बेझिझक उनके समक्ष रख पाते थे. उनकी कमी हमेशा खलेगी. सभी ने नए थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया. मौके पर थाना के सब इंस्पेक्टर मंटू चौधरी, अभिनन्द कुमार, अजय कुमार, निर्मल प्रसाद, एएसआई वशिष्ठ नारायण सिंह, सुमन झा सहित अन्य पुलिसकर्मी और जवान व अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़े: जमशेदपुर में एलपीजी संकट से हाहाकार, मानगो गैस एजेंसी के बाहर हजारों की भीड़ और लंबी कतारें
 
संबंधित सामग्री

बिजली, जलापूर्ति और आंगनबाड़ी मुद्दे पर पंचायत समिति की बैठक में हंगामा, सुधार नहीं हुआ तो भूख हड़ताल की चेतावनी

झारखंड

बिजली, जलापूर्ति और आंगनबाड़ी मुद्दे पर पंचायत समिति की बैठक में हंगामा, सुधार नहीं हुआ तो भूख हड़ताल की चेतावनी

राजधानी रांची के इन इलाकों में कल बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, देखें पूरी डिटेल्स 

झारखंड

राजधानी रांची के इन इलाकों में कल बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, देखें पूरी डिटेल्स 

साउलापुर गांव में गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, आंगन में उगाई जा रही पोस्ते की खेती नष्ट

झारखंड

साउलापुर गांव में गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, आंगन में उगाई जा रही पोस्ते की खेती नष्ट

BREAKING: रांची में फिर सक्रिय हुआ गैंगस्टर प्रिंस खान, दवा कारोबारी से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी

झारखंड

BREAKING: रांची में फिर सक्रिय हुआ गैंगस्टर प्रिंस खान, दवा कारोबारी से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी

झारखंड के 18.8 लाख किसानों को मिला पीएम किसान सम्मान निधि का 22वां  किस्त, प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत

झारखंड

झारखंड के 18.8 लाख किसानों को मिला पीएम किसान सम्मान निधि का 22वां  किस्त, प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं कृषि मंत्री का जताया आभार