उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क: राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय राजगंज में शुक्रवार को धूम्रपान निषेध संकल्प सभा का आयोजन जय धरती मां फाउंडेशन के तत्वाधान में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जय धरती मां फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद,सह संस्थापक रंजीत कुमार , जिला सचिव सह संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो, विनोद बिहारी महतो जनजातीय कन्या उच्च विद्यालय के संस्थापक सचिव शंकर किशोर महतो, बालिका मध्य विद्यालय राजगंज के प्रधानाध्यापक अकलू मोहली, शिक्षक राजेश चंद्र गायन ,शंकर लाल स्वर्णकार ,अंजना कुमारी, सुशीला कुमारी, बद्री विशाल सिंह चौधरी, शैलेश कुमार चौहान, अंगद कुमार साहू, फारूक कुर्फी सिद्दीकी, संतोष कुमार महतो, कामेश्वर प्रसाद महतो आदि ने नशा से होने वाली क्षती को विस्तृत रूप से बच्चों को समझाया और अंत में यह संकल्प दिलाई गई की "हम भारत के लोग आज दिनांक 13 मार्च 2026 को संकल्प लेते हैं कि हम कभी भी जीवन में धूम्रपान नहीं करेंगे और ना ही अपने परिवार के किसी सदस्य को करने देंगे. हम जहां भी रहेंगे हमेशा धूम्रपान का विरोध करते रहेंगे जिससे हमारा समाज, देश और मानव जाति सुखमय हो सके. इसके साथ ही विनोद बिहारी महतो जनजातीय कन्या उच्च विद्यालय राजगंज में भी विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को धूम्रपान न करने की शपथ दिलाई गई.
यह भी पढ़ें: सरायकेला में गुरु चरण किस्कू के सुपुत्र के विवाह में कल्पना सोरेन के साथ शामिल हुए सीएम हेमंत, नवदंपती को दिया आशिष