मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), खलारी में शुक्रवार को एक महिला ने सुरक्षित रूप से जुड़वा शिशुओं को जन्म दिया. प्रसव पीएचसी के चिकित्सक डॉ. इरशाद की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुरी ग्राम निवासी एक महिला को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर पीएचसी में भर्ती कराया गया था. डॉ. इरशाद की चिकित्सकीय देखरेख में एएनएम सुबाला कुमारी, पूनम कुमारी एवं ममता कुमारी के द्वारा महिला का सामान्य (नॉर्मल) प्रसव करवाया गया. महिला ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. डॉ. इरशाद ने बताया कि मां और दोनों नवजात शिशु पूरी तरह स्वस्थ हैं तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सीय देखभाल प्रदान की जा रही है. उन्होंने कहा कि समय पर अस्पताल पहुंचने और उचित देखरेख के कारण सुरक्षित प्रसव संभव हो सका. इस दौरान अस्पताल में कार्यरत स्टाफ का भी सहयोग रहा.
यह भी पढ़ें: गढ़वा पहुंचे राज्य के जेल सहायक महानिरीक्षक तुषार गुप्ता, नगर ऊंटारी कारा का किया निरीक्षण