तीसीबार में सड़क हादसा, कांडी अमीन धर्मेंद्र विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल, मेदिनीनगर रेफर

तीसीबार में सड़क हादसा, कांडी अमीन धर्मेंद्र विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल, मेदिनीनगर रेफर

तीसीबार में सड़क हादसा कांडी अमीन धर्मेंद्र विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल मेदिनीनगर रेफर

न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू के तीसीबार में सोमवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में अमीन धर्मेंद्र विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए है. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि धर्मेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए परिजनों द्वारा तत्काल मेदिनीनगर ले जाया गया है. 

धर्मेंद्र विश्वकर्मा पांडु के रहने वाले हैं, जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी तीसीबार के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद धर्मेंद्र सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. धर्मेंद्र अमीन के रूप मे गढ़वा के कांडी प्रखंड मे कार्यरत है. वही कांडी बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय ने कहा कि यह एक अत्यंत पीड़ादायक खबर है. उन्होंने घायल अमीन धर्मेंद्र के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. अमीन धर्मेंद्र की कार्यकुशलता और व्यवहार के कारण क्षेत्र में उनकी काफी पहचान है, जिसके चलते इस खबर के बाद उनके सहकर्मियों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है.

यह भी पढ़े: नवादा में महिला द्वारा खुलेआम शराब पिलाने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
 
संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम