रांची में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

रांची में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

रांची में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ तीन गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
होली पर्व को लेकर सतर्क उत्पाद विभाग ने राजधानी रांची में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार का खुलासा किया हैं. छापेमारी के दौरान मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया और भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई.

जानकारी के अनुसार, हिनू इलाके स्थित एक घर में अवैध रूप से शराब बनाने और सप्लाई करने का धंधा चल रहा था. छापेमारी के दौरान शराब, खाली बोतलें, ढक्कन, कार्क समेत शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई सामान बरामद किए गए. तैयार की गई अवैध शराब को रांची शहर में ही खपाया जा रहा था. इस मामले में उत्पाद विभाग ने तीन आरोपियों - रौनक कुमार, पवन कुमार और मुन्ना  को गिरफ्तार किया हैं. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी की बाइक से घूम-घूमकर अवैध शराब की सप्लाई करते थे. मौके से एक स्कूटी और एक बाइक भी जब्त की गई हैं. यह कार्रवाई सहायक उत्पाद आयुक्त उमा शंकर सिंह के निर्देश पर की गई, जिसे विभाग की बड़ी सफलता माना जा रहा हैं. 

यह भी पढ़े: CM हेमंत सोरेन ने फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्र से की अपील
 
संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम