राजीव कुमार/न्यूज11 भारत
पूर्णियां/डेस्क: बिहार के पूर्णियां के अर्जुन भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने निशांत को राज्यसभा भेजे जाने से जुड़े सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी. अपने बयान में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की तरह ही उनके बेटे निशांत को मुख्यमंत्री बनाने की जरूरत है. पार्टी और बिहार तभी बचेगा. विभीषण से जदयू को बचाने के लिए निशांत की राज्यसभा में भेजना जरूरी है.
अति पिछड़ा, दलित और दबे कुचले लोगों की राजनीति देखना चाहते हैं, तो निशांत को मुख्यमंत्री बना दें. मैं उनके राज्यसभा जाने का बहुत स्वागत करता हूं. जदयू को बचाना हो और नीतीश के विरासत को बचना हो तो निशांत को मुख्यमंत्री बनना जरूरी है. मैं हमेशा निशांत के पक्ष में रहा हूं. किसी गलत हाथ में जदयू ना जाए. किसी गलत हाथ में सत्ता न जाए, उससे बेहतर है. नीतीश की जगह कभी भी चेंज हो, तो निशांत को ही मुख्यमंत्री बनाया जाए.
यह भी पढ़ें: अब हजारीबाग रोड स्टेशन पर भी रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस