न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) के निदेशक डॉ. राजकुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था सुधारने के लिए कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. लगातार निरीक्षण अभियान के तहत वे बीते दिनों रिम्स के प्रशासनिक ब्लॉक का दौरा कर रहे हैं, जहां अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है.
अनुपस्थित कर्मचारियों पर जारी हुआ शो-कॉज नोटिस
निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए गए. इस पर निदेशक ने तत्काल प्रभाव से सभी को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, संबंधित कर्मियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है.
समय पर नहीं आने वालों का कटेगा वेतन
डॉ. राज कुमार ने स्पष्ट कहा है कि जो कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते या तय समय से पहले चले जाते हैं, उनके वेतन में कटौती की जाएगी. उन्होंने चेतावनी दी कि रिम्स में अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
ठेकेदारों के कामकाज की भी समीक्षा
निरीक्षण के दौरान रिम्स निदेशक ने संस्थान में काम कर रहे ठेकेदारों के कार्यों की भी समीक्षा की. उन्होंने कहा कि सभी ठेकेदार अपने निर्धारित दायित्वों का पालन करें, अन्यथा अनुबंध पर पुनर्विचार किया जाएगा.
दोपहर बाद खाली पाए गए कई विभाग
डॉ. राज कुमार ने निरीक्षण के दौरान यह भी पाया कि दोपहर भोजनावकाश के बाद कई कर्मचारी अपने डेस्क से गायब रहते हैं. उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित विभागों को कार्य-संस्कृति में सुधार लाने के निर्देश दिए. रिम्स प्रशासन का कहना है कि निदेशक की इस कार्रवाई का उद्देश्य संस्थान में कार्यकुशलता और अनुशासन को मजबूत करना है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें.
ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग ने ब्लड बैंकों के संचालन को लेकर की समीक्षा बैठक, सभी सिविल सर्जनों को जांच रिपोर्ट भेजने के निर्देश
RIMS निदेशक डॉ. राजकुमार की सख्ती जारी, अनुपस्थित कर्मियों पर हुई कार्रवाई
संबंधित सामग्री
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में IITF 2026 के पलाश पवेलियन का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया पलाश पवेलियन का उद्घाटन, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंजा ग्रामीण महिला उद्यमिता का संदेश!
छठ पूजा को लेकर पलामू पुलिस का ट्रैफिक प्लान जारी, 15 और 16 नवंबर को शहर में मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री
छह जगहों पर होगी बैरिकेटिंग
U19 Asia Cup Final: टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर पलटी बाजी, पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन बनी Asia Cup चैंपियन
एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पटखनी देते हुए ट्राफी अपने नाम की.
अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की सख्ती, स्टोन चिप्स लदा वाहन जब्त
जामताड़ा जिले के मिहिजाम में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने सख्ती दिखाते हुए बिना वैध चालान के स्टोन चिप्स लदे एक वाहन को जब्त किया है.
आपसी रंजिश में दोस्त ने ही कर दी गोली मारकर हत्या, आरोपी शाहरुख गिरफ्तार
रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर के गढ़ाटोली में गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान तनवीर के रूप में हुई है.