न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: हजारीबाग जिले में सेवायत भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में जेल में बंद रिटायर्ड IAS अधिकारी विनोद चंद्र झा को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सोमवार को हुई सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी.
मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में हुई, जहां ACB और विनोद चंद्र झा की ओर से प्रस्तुत दलीलों को सुनने के बाद यह फैसला लिया गया. बताया गया कि इस प्रकरण में अगस्त माह में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. ACB ने इस संबंध में कांड संख्या 9/2025 दर्ज करते हुए विनोद चंद्र झा को गिरफ्तार किया था. आरोप है कि वे सेवायत भूमि की अवैध खरीद-बिक्री में संलिप्त थे.
सुनवाई के दौरान ACB की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुमित गड़ोदिया ने पक्ष रखा, जबकि विनोद चंद्र झा की ओर से वरीय अधिवक्ता आरएस मजूमदार ने अदालत में दलीलें पेश कीं. दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद हाईकोर्ट ने जमानत मंजूर की.
ये भी पढ़ें- शराब घोटाला: विनय कुमार सिंह की याचिका पर ACB की विशेष कोर्ट में सुनवाई, अगली तारीख 20 जनवरी तय
हजारीबाग सेवायत भूमि मामले में रिटायर्ड IAS विनोद चंद्र झा को हाईकोर्ट से जमानत
संबंधित सामग्री
मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद
पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।
25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल
कांग्रेस ने 26 सितंबर को MMDR और चंदा चोरी को लेकर राजभवन घेराव का ऐलान किया है.
झारखंड आ रहे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, 8 अक्टूबर को रांची में होगा खास कार्यक्रम
8 अक्टूबर को मंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी रांची आयेंगे
नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी
नवादा के रोह प्रखंड में एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।
मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल
दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.