Jharkhand Weather: झारखंड में ठिठुरन से मिली राहत, अगले 5 दिन मौसम रहेगा सुहावना

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में ठिठुरन से मिली राहत, अगले 5 दिन मौसम रहेगा सुहावना

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला हैं. राजधानी रांची में जहां कुछ दिन पहले लोग ठंड से कांप रहे थे, वहीं अब हल्के स्वेटर में ही दिन काटा जा सकता हैं. न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगों को ठंड से राहत मिली हैं. खूंटी, लोहरदगा और गुमला जैसे जिलों में तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

अगले पांच दिन तापमान स्थिर रहने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. यह अधिकांश जिलों में 13 से 15 डिग्री के बीच ही बना रहेगा. हालांकि दिन के समय ठंडी हवा चलती रहेगी, जिसे हल्के में नहीं लेना चाहिए.

दिन का तापमान भी बढ़ा
हिमालय की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं की गति धीमी होने के कारण दिन का तापमान भी बढ़ा हैं. रांची में अधिकतम तापमान अब 27 डिग्री, जमशेदपुर में 29 डिग्री और चाईबासा में 31 डिग्री दर्ज किया गया यानी पिछले दो दिनों के मुकाबले लगभग 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई हैं. दिन के समय भी लोग हल्की ठंड से राहत महसूस कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: चौक चौराहों पर बेवजह अड्डाबाजी करने वाले दो दर्जन से अधिक लोगों को नामकुम पुलिस पकड़ी
 
संबंधित सामग्री

अभी नहीं थमेगी बारिश! झारखंड में आज और कल जमकर बरसेंगे बादल; 27 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम 

अभी नहीं थमेगी बारिश! झारखंड में आज और कल जमकर बरसेंगे बादल; 27 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम 

मौसम विभाग ने झारखंड के कई हिस्सों में 23 से 27 सितंबर तक गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है.

रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल पहुंचे CM हेमंत और कल्पना सोरेन; बाहर ले जाने पर हो रहा विचार 

रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल पहुंचे CM हेमंत और कल्पना सोरेन; बाहर ले जाने पर हो रहा विचार 

रूपी सोरेन की तबीयत में लगातार उतार-चढ़ाव को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची से बाहर ले जाने पर विचार किया जा रहा है.

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण