रियल इस्टेट कारोबारी सुरेंद्र सिंह को मिली बड़ी राहत,  ACB की विशेष कोर्ट ने दी डिफॉल्ट बेल

रियल इस्टेट कारोबारी सुरेंद्र सिंह को मिली बड़ी राहत,  ACB की विशेष कोर्ट ने दी डिफॉल्ट बेल

रियल इस्टेट कारोबारी सुरेंद्र सिंह को मिली बड़ी राहत  acb की विशेष कोर्ट ने दी डिफॉल्ट बेल

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क: 
रियल इस्टेट कारोबारी सुरेंद्र सिंह को बड़ी राहत मिली है. एसीबी की विशेष कोर्ट ने उसे डिफॉल्ट बेल प्रदान की. सुरेंद्र सिंह को तय समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं होने का लाभ मिला.

आय से अधिक संपत्ति मामले में दिल्ली के रियल इस्टेट कारोबारी सुरेंद्र सिंह ने ACB की विशेष कोर्ट में डिफॉल्ट बेल याचिका दाखिल की थी. सुरेंद्र सिंह ने निलंबित IAS विनय चौबे की सरहज प्रियंका त्रिवेदी को फ्लैट की रजिस्ट्री किया था. सुरेंद्र सिंह ने साल 2017 में पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर प्रियंका त्रिवेदी को लगभग 43 लाख में एक फ्लैट बेचा था. ACB ने जांच में पाया गया था कि फ्लैट की खरीद-बिक्री में निलंबित IAS विनय चौबे के अवैध धन का निवेश हुआ था. जिसके बाद 15 जनवरी को उसे ACB ने गिरफ्तार किया था. इसको आय से अधिक संपत्ति मामले में ACB ने विजिलेंस कांड संख्या 20/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है. मामले में निलंबित IAS विनय चौबे और उनकी पत्नी, ससुर, साला, सलहज के साथ सहयोगी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को भी आरोपी  बनाया गया है. 

ये भी पढ़ें- बिहार में बिल्डिंग प्लान पास कराने का नियम बदला, जानें क्या है निगम का नया प्लान

संबंधित सामग्री

रांची में नहीं थम रहा है प्रिंस खान का आतंक, बालाजी ज्वेलर्स के मालिक से मांगी गई 10 लाख रुपये की रंगदारी 

झारखंड

रांची में नहीं थम रहा है प्रिंस खान का आतंक, बालाजी ज्वेलर्स के मालिक से मांगी गई 10 लाख रुपये की रंगदारी 

विश्व यक्ष्मा दिवस पर चंदनकियारी में जागरूकता रैली, ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

झारखंड

विश्व यक्ष्मा दिवस पर चंदनकियारी में जागरूकता रैली, ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

चाईबासा के लुंपुगगुटू में चल रहा कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर, समापन समारोह में भाग लेंगे राहुल, खड़गे

झारखंड

चाईबासा के लुंपुगगुटू में चल रहा कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर, समापन समारोह में भाग लेंगे राहुल, खड़गे

डीवीसी सीएसआर की ओर से निदेशक भवन में हुई ग्राम सलाहकार समिति की बैठक

झारखंड

डीवीसी सीएसआर की ओर से निदेशक भवन में हुई ग्राम सलाहकार समिति की बैठक

उमेडंडा तलाब में चैती छठ की धूम, संध्या अर्घ के साथ भक्ति का अनोखा संगम

झारखंड

उमेडंडा तलाब में चैती छठ की धूम, संध्या अर्घ के साथ भक्ति का अनोखा संगम