न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: श्री चंद्रशेखर आजाद क्लब के अध्यक्ष झूलन राम ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारी संस्था द्वारा रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया है . यह कार्यक्रम हमारी संस्था द्वारा गत 30 वर्षों से किया जा रहा है जो हमारी संस्था के लिए गौरव की बात है . कल 2 अक्टूबर की संध्या 6: 30 बजे शिवाजी मैदान में इस वर्ष भी रावण वध का कार्यक्रम किया जाएगा . रावण वध कार्यक्रम से पूर्व भक्ति जागरण का भी कार्यक्रम संध्या 5:00 बजे से रखा गया है l इस वर्ष भी रावण वध कार्यक्रम का उद्घाटन मेदिनीनगर की लोकप्रिय प्रथम महापौर अरुणा शंकर करेंगी और मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री मनोज सिंह जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अमित तिवारी जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री श्याम नारायण दुबे जी, श्री प्रेम सिंह जी, श्री विभाकर पांडे जी, श्री विजयानंद पाठक जी, श्री नरेंद्र पांडे जी, समाजसेवी श्री विजय तिवारी जी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनुग्रह नारायण शर्मा जी, प्राइवेट स्कूल एसोसिशन के अध्यक्ष श्री अविनाश वर्मा जी, झारखंड चैंबर के रीजनल उपाध्यक्ष श्री रिंकू दुबे जी, चेंबर के महामंत्री श्री इंद्रजीत सिंह डिंपल होंगे.
कार्यक्रम की अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर जी करेंगे साथी कई सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे . श्री झूलन राम ने शहर वासियों से अनुरोध किया है इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाएं . इस अवसर पर संस्था के सदस्य सोमनाथ जी, लड्डू पासवान, आनंद राम, विजय राम, वीरेंद्र राम, उमेश रजक, दीपक वर्मा, एवं कई साथी उपस्थित थे.
यह भी पढ़े: मनोहरपुर-आनंदपुर हाईवे पर भीषण हादसा: स्कॉर्पियो-बाइक की जबरदस्त टक्कर, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल