सुरेन्द्र कुमार/न्यूज11 भारत
सिसई/डेस्क: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखण्ड सिसई में दशमी तिथि को रावण दहन का कार्यक्रम,हर्सोल्लास के साथ मनाया गया.शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया. मुख्य रूप से रावण दहन में मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सभा सासंद समीर उराँव,पूर्व स्पीकर दिनेश उराँव,जीप अध्यक्ष किरण बाड़ा,निरंजन सिंह,अनिल साहू,बनबिहारी भगत,रामावतार जायसवाल, मुखिया अल्बिना देवी,बीडियो रमेश कुमार,अंचलाधिकारी अशोक बड़ाईक ने सयुंक्त रूप से प्रतीकात्मक पुतली रावण को जला दिया गया.कुछ समय में रावण धू-धू कर जल उठा.इससे पूर्व समिति द्वारा,जोरदार आतिश बाजी की गई.जो देखने में काफी अच्छा लगा.दहन कार्यक्रम समय अचानक वर्ष शुरू हो गयी. फिर भी दर्शक लोग एक टक देखकर आनंद लेते रहें.भीड़ काफी थी.बुराई पर अच्छाई की जीत हुई. प्रखण्ड के जागृति युवा क्लब रावण दहन समिति द्वारा, रावण दहन कार्यक्रम हर्सोल्लास के साथ आयोजन किया गया.
इस मौके मुम्बई के कलाकरों द्वारा,रामायण से सम्बंधित,नाटकीय मंचन का भव्य आयोजन किया गया.गाजे बाजे के साथ यह कार्यक्रम काफी आनन्द लग रही थी.राम विवाह से लेकर,राम वनवास तक,एवं राम रावण का युद्ध तक,रामलीला दिखाई गई. काफी अच्छा लग रहा था.एवं रावण को मारकर,राम लक्ष्मण ,सीता और हनुमानजी ने अपने वापस अयोध्या नगरी लौटे.उस समय राम आएँगे, अंगना सजाऊंगी.यह गाने के साथ नृत्य का आयोजन.बहुत बेतहर लगा.दिल खुशी से झूम उठा.यह दृश्य बहुत भाव विभोर कर दिया.साथ ही भाई भरत से मिले,राम-भरत मिलन समारोह का आयोजन किया गया.सभी लोग यह दृश्य देखकर,मन विभोर हो गए.एवं अंत में श्री राम की राज्यभिषेक का लीला दिखाई गई.बहुत ही मन ,खुशी होने लगी.
इस तरह की रामलीला से सम्बंधित दिखाई जाने से उपस्थित जनसमूहों ने काफी खुशी जाहिर की.जय माता रानी,जय श्री राम, जय हनुमान जी,की जयकारें से मैदान गूंज उठी.बच्चे बच्चियों, बड़े बुजुर्ग, लोग रामलीला आयोजन को देखकर, काफी अच्छा बताया.
इस मौके पर,अध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रामानंद सिंह,अमन जायसवाल,ऋतिक ताम्रकर,सचिन सिंह,सौरभ सिंह,राजेश उराँव,सुधिप ओहदार,अनिल साहू,बिक्रम ताम्रकर,विक्की सिंह,मुकेश ताम्रकर,सुदामा वर्मा,रोहित शर्मा,मुकेश श्रीवास्तव, पंकज साहू,गौतम ताम्रकर,बसन्त जायसवाल,बसन्त यादव,सहित सभी समिति के कार्यकताओं ने अपनी भूमिका निभाई.
सुरक्षा व्यवस्था
थाना प्रभारी सन्तोष कुमार सिंह ने स्वयं रावण दहन कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे एवं पुलिस प्रशासन एक नजर बनाएं रखें हुए थे.एवं सीसीटीबी कैमरे से भी निगरानी रखी गई थी.
यह भी पढ़ें: बुंडू के ताऊ मैदान में पंचपरगना का सबसे बड़ा रावण दहन कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न