रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमन साहू गिरोह का शूटर 'कटप्पा' और दो अपराधी गिरफ्तार

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमन साहू गिरोह का शूटर 'कटप्पा' और दो अपराधी गिरफ्तार

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई अमन साहू गिरोह का शूटर कटप्पा और दो अपराधी गिरफ्तार

न्यूज11 भारत
रांची
/डेस्क: रांची पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमन साहू गिरोह के खास सदस्य कटप्पा उर्फ अश्विनी कुमार परवता को गिरफ्तार कर लिया है. कटप्पा के साथ दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने धर दबोचा है. तीनों की गिरफ्तारी हाल के दिनों में व्यवसायियों को दी जा रही रंगदारी और धमकी के मामलों में की गई कार्रवाई के तहत हुई है.पुलिस के अनुसार, अमन साहू के मारे जाने के बाद कटप्पा, राहुल सिंह गिरोह के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था. उस पर शहर में रंगदारी वसूली और फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है.

बीआईटी ओपी क्षेत्र में फायरिंग की घटना से जुड़ाव
जांच में सामने आया है कि बीआईटी ओपी इलाके में हुई फायरिंग की घटना में भी इन अपराधियों की संलिप्तता थी. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

दो और आरोपी गिरफ्तार
राहुल सिंह गिरोह के लिए काम करने वाले पंकज कुमार उर्फ सोनू शर्मा और रियांश सिंह उर्फ स्वतंत्र उर्फ आरडीएक्स को भी गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है.

बिहार कनेक्शन भी आया सामने
प्राथमिक जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि पंकज कुमार ने बिहार में परमानंद यादव को पैसे भेजे थे. उल्लेखनीय है कि परमानंद यादव को हाल ही में बिहार पुलिस ने एक मुठभेड़ में गोली मारी थी. 

ये भी पढ़ें- जहानाबाद में NEET छात्रा की मौत के बाद परिजनों को धमकी, पुलिस सुरक्षा के बीच घर में फेंका गया पर्चा

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त