न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची में पुलिस की नियमित वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया हैं. चुटिया इलाके में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से अवैध हथियार बरामद किया गया. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी कुख्यात अपराधी सुजीत सिंह गिरोह से जुड़ा हुआ बताया जा रहा हैं. आरोपी लंबे समय से फरार था और पुलिस को उसकी तलाश थी. फिलहाल आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके.
यह भी पढ़े: नीतीश कुमार के बेटे निशांत का भावुक पोस्ट, पिता की जीत पर जताई खुशी