रामगढ़ में नव-निर्मित लाइब्रेरी 10 दिनों में होगी शुरू, DC ऋतुराज ने किया निरीक्षण

ramgarh-new-library-inspection-dc-rituraj-operatio

रामगढ़ में नव-निर्मित लाइब्रेरी 10 दिनों में होगी शुरू, DC ऋतुराज ने किया निरीक्षण

DC ऋतुराज ने मंगलवार को गांधी स्मारक प्लस टू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, रामगढ़ परिसर में आम जनों एवं विद्यार्थियों के उपयोग हेतु नव-निर्मित लाइब्रेरी भवन का निरीक्षण किया.

रामगढ़ में नव-निर्मित लाइब्रेरी 10 दिनों में होगी शुरू dc ऋतुराज ने किया निरीक्षण

राहुल सिंह/न्यूज11 भारत 
रामगढ़/डेस्क:
DC ऋतुराज ने मंगलवार को गांधी स्मारक प्लस टू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, रामगढ़ परिसर में आम जनों एवं विद्यार्थियों के उपयोग हेतु नव-निर्मित लाइब्रेरी भवन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाइब्रेरी में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, भवन की संरचना, सुरक्षा व्यवस्था तथा संचालन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान DC ने लाइब्रेरी भवन का विस्तृत अवलोकन करते हुए वहां उपलब्ध अध्ययन कक्ष, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पुस्तक रखने की सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाइब्रेरी में सभी आवश्यक संसाधनों एवं सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए आगामी 10 दिनों के भीतर इसका नियमित संचालन प्रारंभ किया जाए, ताकि विद्यार्थियों के साथ-साथ आम नागरिक भी इसका लाभ प्राप्त कर सकें.

DC ने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान एवं बौद्धिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र होता है. इसके संचालन से विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं तथा अध्ययन में रुचि रखने वाले नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी, जिससे उनकी शैक्षणिक एवं बौद्धिक क्षमता का विकास होगा.

निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी परिसर की सुरक्षा एवं रखरखाव को लेकर भी चर्चा की गई. DC ने लाइब्रेरी परिसर में चारदीवारी निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए. इसके अतिरिक्त DC ने लाइब्रेरी परिसर में प्रवेश एवं सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्य गेट निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने पर विशेष बल दिया.

DC ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाइब्रेरी के संचालन हेतु आवश्यक पुस्तकों, समाचार पत्रों, पत्र-पत्रिकाओं एवं अन्य अध्ययन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. साथ ही लाइब्रेरी के संचालन के लिए आवश्यक मानव संसाधन एवं प्रबंधन व्यवस्था भी समय पर विकसित की जाए, ताकि आम जनों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराया जा सके.

निरीक्षण के दौरान DC ने कहा कि यह लाइब्रेरी रामगढ़ जिले के विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संसाधन केंद्र के रूप में विकसित होगी. उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कर लाइब्रेरी को जनोपयोगी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें: नशा मुक्ति का संदेश लेकर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, लोगों को कराया नशे के दुष्प्रभावों से अवगत
 

संबंधित सामग्री

ब्लॉक मोड़ पर महारानी बस के सहायक से मारपीट: वायरल वीडियो में किराया विवाद, आवेदन में पैसेंजर को लेकर झगड़े का जिक्र

झारखंड

ब्लॉक मोड़ पर महारानी बस के सहायक से मारपीट: वायरल वीडियो में किराया विवाद, आवेदन में पैसेंजर को लेकर झगड़े का जिक्र

पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की

मनोहरपुर के पत्धरबासा में दंतैल हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, घर के समीप ही हाथी ने किया था हमला

झारखंड

मनोहरपुर के पत्धरबासा में दंतैल हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, घर के समीप ही हाथी ने किया था हमला

घटना के समय हाथी के भय से परिजन घर से बाहर नहीं निकल सके

बसिया: मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, सोशल मीडिया पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

झारखंड

बसिया: मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, सोशल मीडिया पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों, शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा

भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग

झारखंड

भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग

अवैध तरीके से बिजली के इस्तेमाल के कारण बार-बार होती है ऐसी घटना

आर माधवन, अल्का याज्ञनिक, ममूटी, रोहित शर्म समेत 66 विशिष्ट हस्तियों को राष्ट्रपति द्रौपदी ने प्रदान किये पद्म पुरस्कार,

देश-विदेश

आर माधवन, अल्का याज्ञनिक, ममूटी, रोहित शर्म समेत 66 विशिष्ट हस्तियों को राष्ट्रपति द्रौपदी ने प्रदान किये पद्म पुरस्कार,

झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित किया गया