संतोष मेहता/ न्यूज़ 11 भारत
राहे/डेस्क: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दुल्मी में जुलूस और झांकियों ने लोगों को घंटों बांधे रखा दूर दराज से लोग रामनवमी का जुलूस देखने पहुंचे वहीं जुलूस और झांकियों का कारवां देर तक चलता रहा. इस बीच युवाओं की टोली उत्साह से झूमते हुए आगे बढ़ती रही. उत्कृष्ट झांकियों की प्रदर्शनी लगातार जारी रहा. झांकियों में कला, संस्कृति, और रचनात्मकता के अद्भुत संगम प्रस्तुत करते रहे. मुख्य मंच से लगातार सभी झांकियों की मॉनिटरिंग होती रही. युवाओं का जोश और उमंग देखते ही बन रहा था. यह संस्कृति का प्रदर्शन भी है. शोभा यात्रा के माध्यम से संस्कृतियों और परंपराओं को एक साथ देखने और समझने का अवसर मिलता है. झांकियों के निर्माण और प्रदर्शन में विभिन्न समुदाय के लोग एक साथ आते हैं, जिससे एकता और सहयोग की भावना बढ़ती है . उत्कृष्ट झांकियों की प्रदर्शनी वास्तव में एक अद्भुत अनुभव है. यह हमें अपनी संस्कृति और इतिहास से जुड़ने, कला और रचनात्मकता की शक्ति को महसूस करने और महत्वपूर्ण सामाजिक संदेशों पर विचार करने का अवसर प्रदान करती है.
यह भी पढ़ें: घाघरा में रामनवमी पर अखाड़ों का शानदार प्रदर्शन, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन