उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क: जेईई मेन्स परीक्षा में बर्ड्स गार्डन स्कूल, दलूडीह, राजगंज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है.
विद्यालय के छात्र देव कुमार ने 99 परसेंटाइल, मृदुल कृष्णा ने 98.62 परसेंटाइल, सार्थक दे ने 98.16 परसेंटाइल तथा छात्रा श्रेया किशोर ने 98.66 परसेंटाइल प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है.
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार एवं चेयरमैन अमर कुमार पाल ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वहीं शिक्षक मनोज ठाकुर, दयाशंकर पांडे, अजय रवानी, सोमेंन सेन, सोमेन दे एवं शिवम भारद्वाज ने इसे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम बताया.
रिजल्ट जानकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया. विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया तथा विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया.
विद्यालय परिवार की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है.
यह भी पढ़ें: गढ़वा में नगर निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को गढ़वा पहुंचेंगे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास