न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में खासतौर पर जो लोग छठ पूजा कर रहे हैं, उनके लिए रांची मौसम विभाग की तरफ से थोड़ी परेशान करने वाली खबर है. क्योंकि, कद्दू भात से लेकर अंतिम अर्घ्य के दिन तक यानी 26 से लेकर 27 अक्टूबर तक राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है. ऐसे में इन चार दिनों तक लोगों को आफत झेलनी पड़ सकती है.
जानें कद्दू भात के दिन कैसा रहेगा मौसम
झारखंड की राजधानी रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 25 अक्टूबर को पूरे दिन बादल छाए रहेंगे. वहीं, कई जिलों में तो बूंदाबांदी भी हो सकती है. यह स्थिति 26 अक्टूबर को भी देखने को मिलेगी, जहां मौसम का मिजाज बदला हुआ ही रहेगा, जिससे झारखंड के तापमान में गिरावट आएगी, जिसमें ठंड बढ़ने की संभावना है.
26- 27 अक्टूबर को बारिश की संभावना
26 और 27 अक्टूबर को भी झारखंड के कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा, जिसमें खास तौर पर छठ महापर्व वाले लोगों को परेशान किया जा सकता है. आने वाले तीन दिन के दौरान झारखंड के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
यह भी पढ़े: छठ पूजा 2025 नहाय खाय: लोक आस्था का महापर्व आज से शुरू