अरविंद विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत
सिल्ली/डेस्क: कुडर्मी जाति को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर रेल टेका, डहर छेका आंदोलन मुरी स्टेशन पर व्यापक रूप से चलाया गया. जिसमें सिल्ली विधानसभा के हजारों कुड़मी जाति के कार्यकर्ता ने उपस्थिति दर्ज कराई. रेल टेका को लेकर मुरी क्षेत्र में प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं. प्रशासन द्वारा मुरी स्टेशन जाने वाली सभी रास्ते पर बेरोकेटिंग किए गए हैं .क्षेत्र में लगभग 22 जगह पर बैरिकेडिंग लगाए गए हैं. लेकिन प्रदर्शनकारी प्रशासन के तमाम कोशिशें को चुनौती देते हुए स्टेशन परिसर में दाखिल हो गए. प्रदर्शनकारी मुरी स्टेशन के दक्षिणी छोर एवं उत्तरी छोर से हजारों की संख्या में प्रवेश किया. प्रशासन की ओर से ग्रामीण एसपी रांची प्रवीण कुमार आरपीएफ के डीएससी पवन कुमार मुख दर्शक बनकर खड़े रहे. प्रदर्शनकारी देर रात तक रेलवे लाइन एवं प्लेटफार्म पर डटे हुए रहे. उच्च अधिकारियों के साथ वार्ता नहीं होने के कारण किसी प्रकार का निर्णय नहीं हो पाया है. दूसरी ओर झारखंड मोड पर प्रशासन एवं प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई .जिसमें प्रशासन की ओर से पानी के बछौर एवं अश्रु गैस के गोले भी दागे गए. इसके बाद प्रदर्शनकारी उग्र रूप ले लिए और पत्थरबाजी भी किया .जिसमें तीन सुरक्षाकर्मी को चोटे आई. जिसका इलाज सामुदायिक अस्पताल सिल्ली में कराया गया.

यह भी पढ़ें: चांडिल में आदिवासी कुड़मी समाज के आहूत रेल टेका-डहर छेका में शामिल हुए हजारों लोग