बरवाडीह के बालिका उच्च विद्यालय में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, बिना अभियंता ढलाई कराने पर विवाद

बरवाडीह के बालिका उच्च विद्यालय में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, बिना अभियंता ढलाई कराने पर विवाद

स्कूल भवन निर्माण में लापरवाही उजागर, बिना ब्रांड की सामग्री और बिना निगरानी ढलाई पर रोक

बरवाडीह के बालिका उच्च विद्यालय में निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना अभियंता ढलाई कराने पर विवाद

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित बालिका उच्च विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा कराए जा रहे अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य में एक बार फिर अनियमितता का मामला सामने आया है. रविवार को संवेदक और विभागीय अभियंता की गैर-मौजूदगी में मुंशी के माध्यम से भवन की ढलाई कराई जा रही थी, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. मामले की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन समिति और प्रधानाध्यापक शब्बीर खान मौके पर पहुंचे. उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि अभियंता की उपस्थिति में ही ढलाई कराई जाए. इसके बाद तत्काल प्रभाव से ढलाई का कार्य रुकवा दिया गया और पूरे मामले की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दे दी गई.

दोपहर में विभाग के कनीय अभियंता ऋषिकांत मौके पर पहुंचे. उन्होंने देरी का कारण अन्य योजनाओं के निरीक्षण में व्यस्त होना बताया. हालांकि, मौके पर मौजूद जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने विभागीय कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए लापरवाही पर जवाब मांगा, लेकिन अभियंता संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके.

जांच के दौरान ढलाई में इस्तेमाल किए जा रहे सरिया और रिंग की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल उठे. अभियंता द्वारा सरिया के लिए अलग-अलग कंपनियों के नाम बताए गए, लेकिन रिंग पर किसी भी कंपनी का नाम अंकित नहीं मिला. इस पर जिला परिषद सदस्य ने कड़ी आपत्ति जताते हुए सभी निर्माण सामग्री की जांच कराने के निर्देश दिए.

जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने कहा कि विद्यालय में रोजाना सैकड़ों बच्चे पढ़ाई करते हैं, ऐसे में निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में ही अनियमितता स्पष्ट नजर आ रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए.

वहीं कनीय अभियंता ऋषिकांत ने बताया कि ठेकेदार को मानक के अनुसार कंपनी का सरिया लगाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन बिना ब्रांड के रिंग कैसे लगाए गए, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है. प्रधानाध्यापक शब्बीर खान ने बताया कि वे जनगणना प्रशिक्षण में व्यस्त थे, लेकिन सूचना मिलते ही विद्यालय पहुंचे. उन्होंने पाया कि बिना अभियंता की मौजूदगी में ढलाई कराई जा रही थी और सरिया में लगे रिंग पर किसी कंपनी का नाम नहीं था, जो गंभीर लापरवाही का संकेत है. उन्होंने कहा कि मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दे दी गई है.

यह भी पढ़ें: चंदवा में पुल निर्माण कार्य शुरू, वर्षों की समस्या का समाधान, पंसस अयुब खान की पहल पर प्रशासन हरकत में

संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए