सीजेआई पर जूता फेकने का विरोध प्रदर्शन, हुसैनाबाद में आक्रोश मार्च का आयोजन

सीजेआई पर जूता फेकने का विरोध प्रदर्शन, हुसैनाबाद में आक्रोश मार्च का आयोजन

सीजेआई पर जूता फेकने का विरोध प्रदर्शन हुसैनाबाद में आक्रोश मार्च का आयोजन

न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:
देश के सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायधीश पर अधिवक्ता राकेश किशोर के द्वारा जूता फेंकने और ग्वालियर के कोर्ट में अधिवक्ता अनिल मिश्रा द्वारा सम्बिधान निर्माता डॉ बीआर अम्बेडकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के विरोध में बुधवार को अंबेडकर चेतना परिषद व यूनाइटेड मिल्ली फोरम के संयुक्त तत्वाधान में शहर में आक्रोश रैली निकाला गया. इसकी शुरुआत शहर के खादी ग्रामोद्योग मैदान से की गई जो जपला धरहरा होते हुए रविदास नगर, मकबरा रोड ,गांधी चौक होते हुए मुख्य शहर में पैदल मार्च निकाला. प्रदर्शनकारियों ने घटना को न्यायपालिका का अपमान बताते हुए दोषियों पर सख्त कारवाई की मांग की. शहर के अम्बेडकर चौक पर स्थापित बाबा साहेब के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं सभा को सम्बोधित किया गया, जिसकी अध्यक्षता अम्बेडकर चेतना परिषद के संरक्षक रामेश्वर मेहता ने की जबकि संचालन विजय कुशवाहा, मोo जुबैर अंसारी ने संयुक्त रूप से किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी सह पूर्व मुखिया अबूनशर सिद्दिकी ने कहा की अगर अगर आजादी के 78 वर्ष बाद भी यदि देश के दलित मुख्य न्यायाधीश तक सुप्रीम कोर्ट में सुरक्षित नहीं है तो पूरे दलित समाज के लिये एक चिंता का विषय है, आज जो देश में माहौल बन रहा है. उसमें ज्यादा जुर्म दलित और अल्पसंख्यकों के साथ हो रहा है, मुख्य न्यायाधीश पर हमला ऊंच पदों पर बैठे दलित प्रशासनिक अधिकारियों और प्रतिनिधियों पर हमला भारत के विवेक और संविधान पर हमला है. सभा के बाद आक्रोश रैली शहर के जेपी चौक होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार को सौंपा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अम्बेडकर चेतना परिषद के यूथ प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार, कृष्णा बैठा, गयासुद्दीन सिद्दीकी, इम्तेयाज आलम, बिनोद बौद्ध, बी के रंजन, नारायण राम,बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय भारती, अब्बास अंसारी, मुन्ना कुमार देव रामप्रवेश राम, अभिषेक कुमार, आर के सुमन, शक्ति पासवान, अली इमाम, रामाशंकर चौधरी, दिनेश पासवान, संतोष राम, समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे.

यह भी पढ़े:  खाड़ी देशों में नौकरी के नाम पर ठगी के शिकार युवकों ने थाने में की शिकायत

संबंधित सामग्री

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

झारखंड

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

झारखंड

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

देश-विदेश

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

झारखंड

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल

झारखंड

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल