न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रूसी संघ के राष्ट्रपति, व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की. प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को उनके 73वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं सभी प्रयासों में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं.
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति की समीक्षा की और भारत और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. प्रधानमंत्री ने कहा कि वह 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.
ये भी पढ़ें- CM हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, PMLA ट्रिब्यूनल ने BMW कार छोड़ने का दिया आदेश