कांटे की टक्कर में 60 वोट से जीते अध्यक्ष प्रत्याशी अजय कुमार भारती, पूर्व बसपा प्रत्याशी शेर अली की मेहनत लायी रंग

By : News11 Bharat
कांटे की टक्कर में 60 वोट से जीते अध्यक्ष प्रत्याशी अजय कुमार भारती, पूर्व बसपा प्रत्याशी शेर अली की मेहनत लायी रंग

विकास कुमार /न्यूज़ 11 भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क: सियासी सरगर्मियों और कयासों के लंबे दौर के बाद आखिरकार हुसैनाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का परिणाम सामने आ गया। कांटे की टक्कर में बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने महज 60 मतों से जीत दर्ज कर राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया। पहली बार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे अजय भारती ने नगर पंचायत की प्रथम अध्यक्ष रह चुकीं उषा देवी को बेहद करीबी मुकाबले में पराजित किया। इस जीत मे बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शेर अली का महत्वपूर्ण योगदान रहा, इन्होने अजय भारती के जीत के लिए कड़ी मेहनत किये हैं।

 नतीजों ने बदला चुनावी गणित

मतगणना के दौरान हर राउंड के साथ प्रत्याशियों की धड़कनें तेज होती रहीं। अंततः अजय कुमार भारती को कुल 2766 वैध मत प्राप्त हुए, जबकि उषा देवी को 2706 वोट मिले। निवर्तमान अध्यक्ष शशि कुमार 2616 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।युवा नेता मुन्ना कुमार देव ने 1948 वोट हासिल कर चुनावी समीकरण को पूरी तरह प्रभावित किया, जबकि भाजपा समर्थित रामेश्वर राम उर्फ छठन जी को 1887 मतों से संतोष करना पड़ा और वे पांचवें स्थान पर रहे।

ध्रुवीकरण बना निर्णायक फैक्टर

इस चुनाव में अल्पसंख्यक और रविदास मतदाताओं का ध्रुवीकरण निर्णायक साबित हुआ। 2019 के विधानसभा चुनाव में बसपा नेता शेर अली को रविदास समाज का उल्लेखनीय समर्थन मिला था, जिसने उन्हें तीसरे स्थान तक पहुंचाया था। ठीक उसी तर्ज पर इस बार नगर पंचायत चुनाव में भी बसपा के कोर वोट बैंक के साथ अल्पसंख्यक और रविदास मतों का झुकाव अजय भारती के पक्ष में जाता दिखा।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत केवल 60 मतों की नहीं, बल्कि एक सधे हुए सामाजिक समीकरण की जीत है। मुन्ना कुमार देव द्वारा लाए गए मतों ने उषा देवी और शशि कुमार के संभावित समीकरण को भी ध्वस्त कर दिया।

 पूर्व अध्यक्षों का दबदबा टूटा

चुनाव से पहले चर्चा थी कि पूर्व अध्यक्षों में से ही कोई एक फिर से ताज पहनेगा। लेकिन परिणाम ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया। कांटे की टक्कर में नए नेतृत्व के रूप में अजय भारती का उभरना स्थानीय राजनीति में बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

 जीत के बाद जश्न, हार के बाद मंथन

परिणाम घोषित होते ही बसपा समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। शहर में जुलूस और आतिशबाजी का माहौल दिखा। वहीं पराजित प्रत्याशियों के खेमे में हार के कारणों पर मंथन शुरू हो गया है।अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नए अध्यक्ष अजय भारती नगर पंचायत के विकास को किस दिशा में आगे बढ़ाते हैं और चुनावी वादों को किस तरह जमीन पर उतारते हैं।फिलहाल इतना तय है कि हुसैनाबाद की राजनीति में यह जीत आने वाले समय के लिए नए समीकरण और नई संभावनाओं के द्वार खोल गई है।

यह भी पढ़ें: परम पूज्य द्वारिका शारदापीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीसदानंद सरस्वतीजी महाराज मनोहरपुर पहुंचे

संबंधित सामग्री

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.