प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: प्रखंड के अमलिया पंचायत अंतर्गत खरका गांव स्थित नवनिर्मित महाबीर मंदिर में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा सह यज्ञ कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं. आगामी 7 से 9 मार्च 2026 तक होने वाले इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन और ध्वजस्थापन का कार्यक्रम संपन्न किया गया.धार्मिक अनुष्ठान के तहत पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया गया और मंदिर परिसर में ध्वजस्थापन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई. इस अवसर पर गांव के श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए.
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक राधा सिंह और दामोदर सिंह ने कहा कि नवनिर्मित महाबीर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है. उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न वैदिक अनुष्ठान, हवन-पूजन और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.इस मौके पर मुख्य यजमान दिनेश्वर सिंह अपनी धर्मपत्नी के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना में शामिल हुए. वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष देवकुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य और ग्रामीण मिलकर तैयारी में जुटे हुए हैं.भूमि पूजन और ध्वजस्थापन कार्यक्रम में समिति के सचिव नागेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष जनता उरांव, संयोजक रामकुमार सिंह, विभाग प्रमुख कामेश्वर सिंह, रामनारायण सिंह, जवाहर सिंह, आनंद सिंह, संतोष सिंह, दिलीप सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, दीपक सिंह, अरुण सिंह, अशोक सिंह, निखिल, धर्मवीर, राजनाथ, कमलेश, दीपक सहित अन्य लोग उपस्थित थे.वहीं धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने में रंथु पहान और पुरोहित सूर्यनारायण पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस अवसर पर गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और मंदिर निर्माण तथा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया.
यह भी पढ़ें: सिमडेगा से छत्तीसगढ़ जा रही यात्री बस पलटने से 5 लोगों की मौत, दो दर्जन दर्जन से अधिक लोग घायल