रूस में नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की चपत, पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रज्ञा केंद्र संचालक

रूस में नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की चपत, पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रज्ञा केंद्र संचालक

रूस में नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की चपत पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रज्ञा केंद्र संचालक

न्यूज11 भारत
​पलामू/डेस्क:
सात समंदर पार रूस में जेसीबी ऑपरेटर की नौकरी और मोटी सैलरी का लालच पलामू के पांच युवाओं को भारी पड़ गया. ठगों ने सुनहरे भविष्य का सपना दिखाकर इन युवाओं से सवा छह लाख रुपये ऐंठ लिए. हालांकि, पुलिस की सक्रियता से इस सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है और नावाजयपुर में प्रज्ञा केंद्र चलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

फर्जी ऑफर लेटर से बनाया शिकार
​ठगी के शिकार युवाओं में संतोष कुमार पाल, आशीष चंद्रवंशी, विकास नारायण पाल, लवलेश चौधरी और संजीत पाल (सभी उंटारी थाना क्षेत्र के जोगा निवासी) शामिल हैं. पीड़ितों के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें विश्वास में लेने के लिए बकायदा रूस का नियुक्ति पत्र (जॉब ऑफर लेटर) भी थमाया था. लेकिन जब इन दस्तावेजों की जांच की गई, तो सारा सच सामने आ गया—दस्तावेज पूरी तरह फर्जी थे. तब तक आरोपी युवकों से कुल 6.25 लाख रुपये की वसूली कर चुके थे.

​उतर प्रदेश का 'ठग' पलामू में सक्रिय
​पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी अनिल कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या (नागिपुर खंडास) का रहने वाला है. वह पलामू के नावाजयपुर में प्रज्ञा केंद्र चलाता था. पुलिस के अनुसार, वह प्रज्ञा केंद्र की आड़ में भोले-भाले ग्रामीणों को निशाना बनाता था और उन्हें विदेश में आकर्षक नौकरी दिलाने के जाल में फंसाता था. 

पुलिस ने  पीड़ितों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है. हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि इस सिंडिकेट ने और कितने लोगों को अपना निशाना बनाया है.

​पुलिस की चेतावनी
​मेदिनीनगर टाउन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनिल कुमार को जेल भेज दिया है. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे विदेश में नौकरी के नाम पर किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या केंद्र को पैसे न दें और दस्तावेजों की अच्छी तरह से जांच जरूर करें.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में रामनवमी को लेकर एसडीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, सभी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

संबंधित सामग्री

कांके में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे

झारखंड

कांके में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे

चंदवा अस्पताल के आयुष केंद्र के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, उप प्रमुख ने उपायुक्त से की जांच की मांग

झारखंड

चंदवा अस्पताल के आयुष केंद्र के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, उप प्रमुख ने उपायुक्त से की जांच की मांग

राजगंज थाने में शांति समिति की बैठक, नए थाना प्रभारी का ग्रामीणों से हुआ परिचय

झारखंड

राजगंज थाने में शांति समिति की बैठक, नए थाना प्रभारी का ग्रामीणों से हुआ परिचय

हुसैनाबाद नगर अध्यक्ष ने फीता काटकर किया डिजनीलैंड मेले का उद्घाटन

झारखंड

हुसैनाबाद नगर अध्यक्ष ने फीता काटकर किया डिजनीलैंड मेले का उद्घाटन

मनोरंजन के साथ सांस्कृतिक एकता का केंद्र हैं ऐसे आयोजन - नगर अध्यक्ष

बालूमाथ बीएलओ का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न, विभिन्न बिन्दुओं की विस्तार से दी गयी जानकारी

झारखंड

बालूमाथ बीएलओ का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न, विभिन्न बिन्दुओं की विस्तार से दी गयी जानकारी