कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू ने बढ़ाई JMM की टेंशन, घाटशिला सीट पर पेश की दावेदारी

Ghatshila By-Election

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू ने बढ़ाई JMM की टेंशन, घाटशिला सीट पर पेश की दावेदारी

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू ने बढ़ाई jmm की टेंशन घाटशिला सीट पर पेश की दावेदारी 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की टेंशन बढ़ा दी है. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू ने घाटशिला सीट पर दावेदारी पेश कर कांग्रेस का स्वाभाविक सीट बताया. उन्होंने कहा कि घाटशिला सीट से पूर्व में तीन बार कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं. बालमुचू ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पश्चिम सिंहभूम की सीट का कांग्रेस ने त्याग किया था. इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा बड़ा दिल दिखाये. 

उन्होंने कहा कि इस चुनाव से सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने जा रहा है. उन्होंने कहा कि खुद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने केंद्रीय महाधिवेशन के दौरान आगे से अकेले चुनाव लड़ने का रेजोल्यूशन पास किया था, लिहाज़ा यह चुनाव झामुमो अकेले लड़े, कांग्रेस अकेले लड़ेगी. पता चल जाएगा कौन कहां है. उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रभारी और कार्यकर्ताओं को अपनी भावना से अवगत करा दिया हूं. साथ ही मैंने क्षेत्र में अपनी सक्रियता भी बढ़ा दी हैं. 

JMM की कांग्रेस को नसीहत 
वहीं, बालमुचू के इस बयान से झारखंड मुक्ति मोर्चा बौखलाहट में है और उसने कांग्रेस को नसीहत दी है. झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि बालमुचू की राजनीतिक हैसियत क्या है वह सबको पता है. कांग्रेस अपने ऐसे नेताओं के बड़बोलेपन पर लगाम लगाए. ऐसे बयानों से गठबंधन की गांठ कमजोर होती है. 

ये भी पढ़ें- जगमगाता शहर: दुर्गा पूजा को लेकर रांची नगर निगम की पहल, पूजा पंडालों के पास लगी स्ट्रीट लाइटों का हुआ मरम्मत कार्य 

संबंधित सामग्री

चुनावी हलफनामे पर पटना हाईकोर्ट सख्त, 42 विधायकों को किया गया नोटिस जारी

बिहार

चुनावी हलफनामे पर पटना हाईकोर्ट सख्त, 42 विधायकों को किया गया नोटिस जारी

8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी की डिस्चार्ज पिटीशन पर हुई सुनवाई

झारखंड

8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी की डिस्चार्ज पिटीशन पर हुई सुनवाई

सिख समुदाय के सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया स्वागत

झारखंड

सिख समुदाय के सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया स्वागत

ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने चांडिल डैम से जुड़े हुए विस्थापितों का मुद्दा सदन में उठाया

झारखंड

ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने चांडिल डैम से जुड़े हुए विस्थापितों का मुद्दा सदन में उठाया

पलामू में चला पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का जादू, बीजेपी समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर को मिला बड़ा समर्थन

झारखंड

पलामू में चला पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का जादू, बीजेपी समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर को मिला बड़ा समर्थन