संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल के कुकडु हाट मैदान में आज स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन संयुक्त रूप से जीप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, प्रमुख प्रतिमा बाला पातर, बीडीओ राजश्री ललिता बाखला, डॉ हरेंद्र सिंह के द्वारा किया गया.वही अतिथियों एवम पत्रकारी को डॉ हरेंद्र सिंह मुंडा द्वारा पुष्प पौधा देकर सम्मानित किया गया. डॉ हरेंद्र सिंह मुंडा न बताया कि इस कार्यक्रम में बीपी, शुगर, मलेरिया, नेत्र, सहित बिभिन्न प्रकार ने रोगों का जांच कर आवश्यक चिकित्सा प्रमारसग एवम निशुल्क दवाई वितरण किया जाएगा.
कार्यक्रम में भारी संख्या में पुरूष महिला किशोर किशोरियों ने स्वास्थ्य जांच कराया. वही टीबी के मरीजों को पोषक आहार किट प्रदान किया गया. बीपी शुगर जांच उपरांत लोगो को आवश्यक चिकित्सा प्रदान किया जा रहा है. नेत्र विकार रोगियों को निशुल्क नेत्र जांच भी किया जा रहा है. बच्चों के बीच योग अभयास भी कराया गया एवम रोजाना नियमित योगा कर स्वास्थ्य रहने का टिप्स उन्हें दिया गया. आये हुए लोगो को निशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बना दिया गया. मौके पर सरायकेला जीप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, प्रमुख प्रतिमा बाला, बीडीओ राजश्री ललित बाखला, मुखिया चित्तरंजन सिंह, सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी व पदाधिकारी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: बिहार के मंत्री विजेंद्र यादव ने प्रेस वार्ता में 2023-24 की योजना आयोग विकास योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की