राजधानी में बड़ा हादसा: रूपसपुर कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग 

By : Vaibhaw Vikram
राजधानी में बड़ा हादसा: रूपसपुर कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग 

राजू राज/न्यूज11 भारत

दानापुर/डेस्क: आज की बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि दानापुर के रूपसपुर कार वॉशिंग सेंटर में भीषण लग गई है. आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते लपटें ऊंची उठने लगीं और आसपास के लोग दहशत में आ गए. 

घटना की सूचना मिलते ही दानापुर अग्निशमन विभाग की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी है. दमकलकर्मी आग को फैलने से रोकने में जुटे हैं ताकि आसपास की दुकानों और मकानों को नुकसान न पहुंचे. वहीं रूपसपुर थाना अध्यक्ष अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. पुलिस द्वारा इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. राहत और बचाव कार्य जारी है. प्रशासन की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: भीख मांगती महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण बने छपरा के ये दरोगा, लोगो ने कहा- 'सलाम है साहब'

संबंधित सामग्री

रांची के रातु में दिल्ली पुलिस की छापेमारी, करोड़ो की ठगी करने का आरोपी संजू मिश्रा उर्फ टुनटुन मिश्रा चढ़ा हत्थे

रांची के रातु में दिल्ली पुलिस की छापेमारी, करोड़ो की ठगी करने का आरोपी संजू मिश्रा उर्फ टुनटुन मिश्रा चढ़ा हत्थे

दिल्ली पुलिस ने रांची के रातु में छापेमारी करते हुए करोड़ो की ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है.

अवैध कोयला खनन के खिलाफ CISF की कार्रवाई जारी, BCCL एरिया 04 के केशलपुर कोलियरी में अवैध मुहाने की भराई

अवैध कोयला खनन के खिलाफ CISF की कार्रवाई जारी, BCCL एरिया 04 के केशलपुर कोलियरी में अवैध मुहाने की भराई

केशलपुर बिजली घर के नीचे कोयला तस्करों ने अवैध कोयला खनन प्रारंभ कर दिया था.

छठी कक्षा के छात्रों को तीन भाषा नियम में नहीं मिलेगी छूट, सुप्रीम कोर्ट की सलाह- जनवरी 2027 से लागू करे नियम

छठी कक्षा के छात्रों को तीन भाषा नियम में नहीं मिलेगी छूट, सुप्रीम कोर्ट की सलाह- जनवरी 2027 से लागू करे नियम

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने सीबीएसई को दिया सुझाव

MMDR बिल के विरोध में 19 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी JMM

MMDR बिल के विरोध में 19 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी JMM

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) द्वारा केंद्र सरकार के MMDR Amendment Act के विरोध में 19 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.