ओरमांझी में पुलिस का शिकंजा, अवैध कोयले से लदा 407 ट्रक जब्त

ओरमांझी में पुलिस का शिकंजा, अवैध कोयले से लदा 407 ट्रक जब्त

ओरमांझी में पुलिस का शिकंजा अवैध कोयले से लदा 407 ट्रक जब्त

मोहसिन/न्यूज11 भारत
ओरमांझी/डेस्क:
अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ ओरमांझी पुलिस ने शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए डोम्बा पुल के समीप एक 407 ट्रक को जब्त किया. ट्रक में भारी मात्रा में अवैध कोयला लदा हुआ था. हालांकि पुलिस की घेराबंदी देख चालक और उसके सहयोगी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने वाहन मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी है.

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिकिदिरी क्षेत्र से अवैध कोयले की खेप एक 407 ट्रक में लादकर ओरमांझी की ओर भेजी जा रही है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिकिदिरी-ओरमांझी मार्ग पर डोम्बापुल के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी.

इसी दौरान संदिग्ध 407 ट्रक (जेएच 01 बीबी-6990) वहां पहुंचा. सड़क पर पुलिस बल को देखकर चालक घबरा गया और वाहन रोककर अंधेरे तथा झाड़ियों का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. पुलिस ने वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया, जिसके बाद ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया.

स्थानीय सूत्रों की मानें तो यह अवैध कोयला ओरमांझी और आसपास के इलाकों में संचालित ईंट-भट्टों तक पहुंचाया जाना था. क्षेत्र में बड़ी संख्या में ईंट-भट्टों के संचालन के कारण अवैध कोयले की मांग लगातार बनी रहती है, जिसका फायदा उठाकर तस्कर रात के अंधेरे में कोयले की ढुलाई करते हैं. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि वाहन और अवैध कोयला जब्त कर लिया गया है. चालक एवं वाहन मालिक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ में DC की अध्यक्षता में संमपन्न हुआ जनता दरबार, सुनी गई सभी की फ़रियाद

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

झारखंड

मनोहरपुर: विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

लोहराडीह लूटकांड में 15 दिन बाद नदी में मिले बक्से और कागजात, अब भी पुलिस के हाथ खाली

झारखंड

लोहराडीह लूटकांड में 15 दिन बाद नदी में मिले बक्से और कागजात, अब भी पुलिस के हाथ खाली

चौपारण में नाई समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, दयानंद ठाकुर को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

झारखंड

चौपारण में नाई समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, दयानंद ठाकुर को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

RIMS में शुरू हुई डिजिटल भुगतान सुविधा, मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत

झारखंड

RIMS में शुरू हुई डिजिटल भुगतान सुविधा, मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत

बिलिंग काउंटरों पर लगाई गईं पीओएस मशीनें, अब ऑनलाइन होगा आसान भुगतान

रामगढ़ को नशामुक्त बनाने के लिए एनकॉर्ड बैठक में सख्त निर्देश, दवा दुकानों में चलेगा जांच अभियान

झारखंड

रामगढ़ को नशामुक्त बनाने के लिए एनकॉर्ड बैठक में सख्त निर्देश, दवा दुकानों में चलेगा जांच अभियान