न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), मेसरा में झारखंड के छात्रों के लिए मिलने वाला 50% होम स्टेट कोटा को समाप्त कर दिया गया है. झारखंड सरकार के साथ हुए समझौता ज्ञापन (MoU) की अवधि समाप्त होने के बाद, संस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026 से सभी सीटों (100%) को 'ऑल इंडिया कोटा' (AIQ) के तहत भरने का निर्णय लिया हैं. उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि इस मसले पर हम कानूनी पहलुओं को देख रहे हैं. हम यहां के बच्चों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे. बीआईटी मेसरा सरकार की जमीन पर चल रहा है. प्रबंधन को 50 फ़ीसदी होम स्टेट कोटा देने के साथ-साथ झारखंड के छात्रों को फीस में भी रियायत देनी होगी.
यह भी पढ़ें- Jharkhand: भाषा विवाद को लेकर बनी कमेटी के विस्तार के बाद तीन जून को बुलाई गई बैठक