विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत
बरही/डेस्क: बरही थाना कांड संख्या 283/23 के प्राथमिकी अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनके घर पर इश्तेहार चिपकाया है. पुलिस टीम ने साकरी मोहल्ला, बरही पहुंचकर कांड के नामजद अभियुक्त रुबा प्रवीण पति शाहनवाज आलम, शाहनवाज आलम पिता मो. हलीम तथा मो. इरशाद के आवास पर न्यायालय की प्रक्रिया के तहत इश्तेहार चस्पा किया.
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी दी और बताया कि अभियुक्त न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे हैं.
बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश पर की गई है. इश्तेहार चिपकाने के बाद भी यदि अभियुक्त न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देश एवं निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: वाराणसी: एनकाउंटर में मारा गया 30 लाख इनामी झारखंड नक्सली कमांडर बृजेश गंझू