न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में हुए गोलीबारी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घायल रवि यादव को गिरफ्तार कर लिया हैं. रांची के ऑर्किड हॉस्पिटल में रवि का इलाज चल रहा था, जिसके बाद उसकी स्थिति ठीक होते ही पंडरा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.
बता दें कि, कुछ दिन पहले ही जमीन के पैसे के विवाद को लेकर पंडरा ओपी क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी. जिसमें दो सगे भाइयों के साथ रवि यादव भी घायल हुआ था. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में रवि यादव को आरोपी बनाया गया था. यह कार्रवाई कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में हुई हैं.
यह भी पढ़े: केरल को PM मोदी की सौगात, 4 नई ट्रेनें लॉन्च.. कई राज्यों से होगा सीधा कनेक्शन