पतरातू में केबल चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

पतरातू में केबल चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

पतरातू में केबल चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
पतरातू/डेस्क:
पतरातू पुलिस को केबल चोरी की लगातार हो रही घटनाओं के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. निर्माणाधीन पीवीयूएनएल (PVUNL) पावर प्लांट से कीमती केबल चोरी करते हुए पुलिस ने दो चोरों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. हालांकि, उनके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

पुलिस ने मौके से करीब एक हजार मीटर चोरी की केबल बरामद की है, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पतरातू थाना क्षेत्र के रोचाप गांव निवासी एहसान अंसारी और रांची जिले के बुढ़मू थाना अंतर्गत गेशवे गांव निवासी हिमांशु कुमार के रूप में हुई है. पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने फरार साथियों के नाम भी बताए है. पुलिस अब पूरे गिरोह तक पहुंचने के लिए इन जानकारियों के आधार पर दबिश दे रही है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रामगढ़ उपकारा भेज दिया गया है.

गुप्त सूचना पर की गई सुनियोजित कार्रवाई
गुरुवार को पतरातू थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीते कुछ समय से पीवीयूएनएल प्लांट की चारदीवारी फांदकर लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थी. इसी कड़ी में बुधवार देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्लांट परिसर में पीईपीएल कंपनी के साइट के पास चोर केबल काट रहे है. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से बावनधारा खटाल के पास घेराबंदी कर दो चोरों को केबल के साथ पकड़ लिया. इसके अलावा झाड़ियों में छिपाकर रखी गई चोरी की केबल भी पुलिस ने बरामद की.

गौरतलब है कि पीवीयूएनएल प्लांट की सुरक्षा में सीआईएसएफ की तैनाती के बावजूद चोर लगातार कीमती केबल और उपकरणों की चोरी कर रहे थे. करोड़ों रुपये के सामान की चोरी ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी थी. इसी वजह से पतरातू पुलिस लंबे समय से चोरों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी.

पहले भी हो चुकी है बड़ी बरामदगियां
इससे पहले भी पीवीयूएनएल से जुड़ी चोरी के मामलों में कई अहम खुलासे हुए है.
18 सितंबर 2024 को सीआईएसएफ ने पीटीपीएस रूसी हॉस्टल के पास भारी मात्रा में वायरिंग केबल बरामद की थी.
17 मई 2025 को पतरातू पुलिस ने पीवीयूएनएल यार्ड से चोरी गए लाखों रुपये के उपकरण शाहीटांड़ जंगल से बरामद किए थे.
11 सितंबर 2025 को बासल पुलिस ने पीवीयूएनएल यार्ड से चोरी किए गए उपकरणों से लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया था.

यह भी पढ़े: खलारी: टीपीसी उग्रवादियों की हवाई फायरिंग, कोयला व्यवसायी को धमकी, कामकाज ठप
 

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त