तेज रफ्तार से चल रहे ट्रक को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा, लिया एक्शन, पुलिस की कार्...

तेज रफ्तार से चल रहे ट्रक को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा, लिया एक्शन, पुलिस की कार्रवाई को ग्रामीणों ने सराहा

तेज रफ्तार से चल रहे ट्रक को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा लिया एक्शन  पुलिस की कार्रवाई को ग्रामीणों ने सराहा

अजीत कुमार/ न्यूज 11 भारत 

लातेहार/डेस्क:  बालूमाथ पुलिस ने बालूमाथ मुरपा मोड़ के पास एक ट्रक को बुधवार देर शाम खदेड़ का पकड़ा है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस बालूमाथ मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग बसिया पुलिस पिकेट के पास एंटी क्राइम अभियान के तहत वाहन जांच कर रही थी. तभी एक ट्रक संख्या जेएच 02 ए एल 1229 मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग से तेज रफ्तार से बालूमाथ की ओर आ रहा था जिससे पुलिस ने स्लो चलने का इशारा किया. पर वाहन चालक और तेज रफ्तार से गाड़ी को भागते हुए जाने लगा. उसकी तेज रफ्तार देख सुरक्षा बल सड़क किनारे लगी बैरिकेडिंग से भी किनारे हटना ही उचित समझा. इसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए आई और बालूमाथ मुरपा मोड़ स्थित एसबीआई बैंक के पास ट्रक को पकड़ा. खाली ट्रक को जब्त कर बसिया पुलिस पिकेट ले गई.

बता दें कि जब पुलिस ने गाड़ी को पकड़ा तो एक कार चालक राहगीर ने भी उक्त ट्रक की गति पर आपत्ति जाहिर की. ज्ञात हो कि लातेहार जिले में बैठे एक हफ्ते के भीतर आधा दर्जन लोगों की सड़क हादसे में जान चली गई है. जिनमें अधिकांश दुर्घटनाएं मालवाहक गाड़ी, ट्रक और हाईवा से हुई हैं. जिसको लेकर भी स्थानीय पुलिस गंभीर हैं. पुलिस भारी वाहनों को ओवर टेक नहीं करने और गाड़ी धीरे चलाने का निरंतर सलाह देते देखें जा रहे हैं. पुलिस की इस कार्रवाई से तेज रफ्तार चलने वाले वाहन चालकों में हड़कंप है. वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई को सराहा है. इस अभियान में थाना पीसीआर वैन के पुलिस बल एवं बसिया पिकेट प्रभारी दल बल के साथ शामिल थे.

यह भी पढ़ें: SIR के बहाने वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, झारखंड जनशक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शेख वकील अहमद ने लगाया आरोप

संबंधित सामग्री

कांके में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे

झारखंड

कांके में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे

चंदवा अस्पताल के आयुष केंद्र के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, उप प्रमुख ने उपायुक्त से की जांच की मांग

झारखंड

चंदवा अस्पताल के आयुष केंद्र के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, उप प्रमुख ने उपायुक्त से की जांच की मांग

राजगंज थाने में शांति समिति की बैठक, नए थाना प्रभारी का ग्रामीणों से हुआ परिचय

झारखंड

राजगंज थाने में शांति समिति की बैठक, नए थाना प्रभारी का ग्रामीणों से हुआ परिचय

हुसैनाबाद नगर अध्यक्ष ने फीता काटकर किया डिजनीलैंड मेले का उद्घाटन

झारखंड

हुसैनाबाद नगर अध्यक्ष ने फीता काटकर किया डिजनीलैंड मेले का उद्घाटन

मनोरंजन के साथ सांस्कृतिक एकता का केंद्र हैं ऐसे आयोजन - नगर अध्यक्ष

बालूमाथ बीएलओ का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न, विभिन्न बिन्दुओं की विस्तार से दी गयी जानकारी

झारखंड

बालूमाथ बीएलओ का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न, विभिन्न बिन्दुओं की विस्तार से दी गयी जानकारी