केनरा बैंक में दिनदहाड़े हुई बड़ी लूट का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस लगा रही एड़ी...

केनरा बैंक में दिनदहाड़े हुई बड़ी लूट का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस लगा रही एड़ी चोटी का जोर, सीसीटीवी से ढूंढ रही सुराग

केनरा बैंक में दिनदहाड़े हुई बड़ी लूट का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस लगा रही एड़ी चोटी का जोर सीसीटीवी से ढूंढ रही सुराग

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: सकरा स्थित केनरा बैंक की शाखा में बीते कल हथियारों से लैस अपराधियों ने भीषण लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. लुटेरों ने न केवल बैंक के कैश बॉक्स पर हाथ साफ किया, बल्कि बैंक अधिकारी और ग्राहकों के निजी गहने और मोबाइल भी लूट लिए.बैंक अधिकारी सौरभ वर्मा के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वे और शाखा प्रबंधक (मैनेजर) लंच के बाद के कार्यों पर चर्चा कर रहे थे. तभी मास्क लगाए एक अपराधी बैंक के अंदर घुसा और सीधे सौरभ वर्मा का कॉलर पकड़कर उनके सिर पर बंदूक तान दी. विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी.जब शाखा प्रबंधक ने मदद के लिए पुलिस को फोन करने के इरादे से बाहर निकलने की कोशिश की, तो एक अन्य हथियारबंद अपराधी ने उन्हें रोक लिया और बंधक बना लिया. अपराधियों ने सभी कर्मचारियों को एक जगह इकट्ठा कर कहा, "हम अच्छे आदमी हैं, किसी को मारेंगे नहीं, बस साथ दो और सारा पैसा निकाल दो."

इस दौरान जब अपराधियों ने अधिकारी सौरभ वर्मा के माथे पर पिस्तौल सटाई, तो यह खौफनाक मंजर देखकर शाखा प्रबंधक सदमे में आकर बेहोश हो गए. संवेदनहीनता की हद यह थी कि जब पानी मांगा गया, तो लुटेरों ने पहले मना किया, फिर अधिकारी की ही बोतल से उन पर पानी छिड़का.वहीं लुटेरों ने लॉकर की चाबी मांगी और सोने के बारे में पूछताछ की. लॉकर में सोना न मिलने पर उन्होंनेअधिकारी सौरभ वर्मा की अंगूठी और सोने का लॉकेट छीन लिया. कैश बॉक्स का ताला खुलवाकर सारा कैश बैग में भर लिया. बैंक में मौजूद 6 ग्राहकों (जिनमें एक डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल था) के मोबाइल फोन छीन लिए.

स्थानीय नहीं थे लुटेरे

पीड़ितों के अनुसार, अपराधी आपस में बंगाली और हिंदी मिश्रित भाषा में बात कर रहे थे, जिससे उनके बहरागोड़ा या स्थानीय न होने का संदेह जताया जा रहा है. लूट के बाद अपराधी सभी को बैंक के अंदर बंद करके फरार हो गए.इस मामले में पुलिस जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. आप देखना पड़ेगा पुलिस इस मामले को कब तक खुलासा कर सकती है.

यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड के सरगांव में जंगली हाथी ने एक ग्रामीण के घर को किया क्षतिग्रस्त, अनाज भी खाया, वन विभाग से मदद की गुहार

संबंधित सामग्री

रांची: प्रिंस खान ने फिर मांगी रंगदारी, जमीन कारोबारी को दी धमकी

झारखंड

रांची: प्रिंस खान ने फिर मांगी रंगदारी, जमीन कारोबारी को दी धमकी

12 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर रांची आएंगे गौरव गोगोई और जितेन्द्र सिंह

झारखंड

12 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर रांची आएंगे गौरव गोगोई और जितेन्द्र सिंह

Amity यूनिवर्सिटी झारखंड का तीन दिवसीय वार्षिक युवा महोत्सव

झारखंड

Amity यूनिवर्सिटी झारखंड का तीन दिवसीय वार्षिक युवा महोत्सव 'अमिफोरिया 2026' 11 मार्च से शुरू

कोरोना टीका की तरह गैस सिलेंडर पर भ्रम फैला रहा झामुमो: प्रदीप वर्मा

झारखंड

कोरोना टीका की तरह गैस सिलेंडर पर भ्रम फैला रहा झामुमो: प्रदीप वर्मा

राज्य का सत्ता पक्ष जनता को कर रहा है हतोत्साहित

बिरसा मुंडा हवाई अड्डा में CBRN प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, आपात स्थितियों से निपटने की दी जाएगी ट्रेनिंग 

झारखंड

बिरसा मुंडा हवाई अड्डा में CBRN प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, आपात स्थितियों से निपटने की दी जाएगी ट्रेनिंग