न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 27 मार्च को पोता जंगल के पास नदी में दो युवतियों और एक युवक (सगे/ममेरे-मौसेरे भाई-बहन) के संदिग्ध अवस्था में शव मिले थे. इस ट्रिपल मर्डर केस में परिजनों ने एक महिला और मीडियाकर्मी पर हत्या की धमकी और फिरौती मांगने का आरोप लगाया था.
लगभग 3 महीने बीत जाने के बावजूद आरोपी पुलिस क गिरफ्त से दूर है.. इस बीच आज इसी मामले को लेकर परिजनों ने रांची पहुंचकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफ़ान अंसारी से मुलाकात की और इंसाफ की गुहार लगाई.. स्वास्थ्य मंत्री ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही परिवार को इंसाफ़ मिलेगा स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल पीड़ित परिवारों को राहत के तौर पर अपने वेतन मद से 1.50 लाख रुपए की आर्थिक मदद की. मुख्यमंत्री से भी पीड़ित परिवार को मिलाने का वादा किया.
यह भी पढ़ें: जहरीले सांप काटने से एक व्यक्ति की हुई मौत, अंधविश्वास बना मौत की वजह