उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क: बुधवार को राजगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना एवं नवनियुक्त थाना प्रभारी का स्थानीय ग्रामीणों से परिचय कराना था. बैठक में राजगंज थाना के नए प्रभारी संजीव झा, कतरास थाना के इंस्पेक्टर एमडी रुस्तम अंसारी, थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा राजगंज क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे. इस दौरान नए थाना प्रभारी का ग्रामीणों से औपचारिक परिचय कराया गया.
बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से क्षेत्र की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली. साथ ही अपराध नियंत्रण, आपसी सहयोग और क्षेत्र में शांति बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.
अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. बैठक में आजसू के प्रमोद चौरसिया, बर्ड्स गार्डन स्कूल के प्रमोद चौरसिया, संदीप अग्रवाल, रेवती रमण, सूरज सोनी, महेंद्र महतो, अभय अग्रवाल, कौशल्या देवी, सुनील साव, अजय राम माहरी, संतोष अग्रवाल , प्रवीण चौधरी, अकबर अंसारी, फहीम अंसारी इनके अलावे कई सारे ग्रामीण मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद नगर अध्यक्ष ने फीता काटकर किया डिजनीलैंड मेले का उद्घाटन