होली को लेकर गांडेय थाने में शांति समिति की बैठक, डीजे व अश्लील गीतों पर प्रतिबंध

By : News11 Bharat
होली को लेकर गांडेय थाने में शांति समिति की बैठक, डीजे व अश्लील गीतों पर प्रतिबंध

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय. होली पर्व को लेकर गांडेय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता गांडेय बीडीओ निशात अंजुम ने की. उन्होंने कहा कि होली आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा सरकार की गाइडलाइन का पालन करें. डीजे व अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक ने कहा कि होली के साथ रमजान का पाक महीना भी चल रहा है, ऐसे में सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं. इंस्पेक्टर सह डीएसपी कमाल खान ने युवकों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह ने भी शांतिपूर्ण होली मनाने का आह्वान किया.

बैठक में ध्रुवदेव पंडित, मो अकबर, दशरथ किस्कू समेत कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: एयर एंबुलेंस हादसे में मृत पीड़ित परिवार के घर चंदवा पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह,पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की

संबंधित सामग्री

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.