बरवाडीह के पीडीएस डीलरों ने नये प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

By : News11 Bharat
बरवाडीह के पीडीएस डीलरों ने नये प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह प्रखंड में नये प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में योगदान देने के बाद सुमित कुमार तिवारी से शुक्रवार को जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए पीडीएस डीलरों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर स्वागत किया.

मुलाकात के क्रम में डीलरों ने अपना औपचारिक परिचय देते हुए जनवितरण प्रणाली से जुड़ी समस्याओं व चुनौतियों से अवगत कराया. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि नये प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के नेतृत्व में राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व सुचारु बनाया जाएगा. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुमित कुमार तिवारी ने सभी डीलरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप गरीब एवं जरूरतमंद लाभुकों तक समय पर राशन पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. उन्होंने पीडीएस डीलरों से नियमों का पालन करते हुए ईमानदारी से कार्य करने की अपील की. इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के दर्जनों पीडीएस डीलर उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उद्देश्य - बंधु तिर्की

संबंधित सामग्री

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.