बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव,...

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव पंचायत सहायक मुखिया ने किया बहिष्कार

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक और मुखिया ने बहिष्कार किया है. उनका आरोप है कि प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाला भोजन घटिया किस्म का है और मेन्यु के अनुसार नहीं मिल रहा है.

प्रशिक्षणार्थियों का कहना है कि वे घर से काफी दूर मुख्यालय पहुंचते हैं, लेकिन यहां पर मिलने वाला भोजन निम्न क्वालिटी का है. यह खाना खाने से कई साथी बीमार हो गए हैं और उनकी इलाज चल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि भोजन का वेंडर अपनी मनमानी तरीके से कार्य कर रहा है और सरकारी पैसा का दुरूपयोग कर रहा है.

प्रशिक्षणार्थियों में मुखिया बासुदेव नारायण सिंह, महेंद्र दास, सुकन्या कुमारी पंचायत सचिव छोटू मुर्मू, विजय प्रसाद, राजकिशोर साहु, मीनाक्षी कुमारी, जुली कुमारी पंचायत सहायक दीपा कुमारी चौरसिया, बबीता कुमारी, अनिल कुमार, सुमन कुमार सिंह, नेपाल मोदी सहित अन्य लोगों ने डीसी से इस वेंडर की कार्य शैली पर सवाल खड़े किए हैं और उनकी जांच की मांग की है.

बेंगाबाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार मुर्मू ने बताया कि लोगों की शिकायत मिल रही है और इस मामले को गिरिडीह उपायुक्त से अवगत कराया जाएगा. उन्होंने वेंडर को मेनू के अनुसार खाना देने की बात कही है नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों  के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त