भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में शनिवार को गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक की अध्यक्षता में पंसस की मासिक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में कल्याण, आपूर्ति , बाल विकास परियोजना , शिक्षा , स्वास्थ्य , पीएचईडी , एनआरपी , भवन निर्माण , विशेष प्रमंडल , लघु सिंचाई, पशुपालन, वन विभाग , अंचल , प्रखंड सहित अन्य विभागों के योजनाओं की समीक्षा की गई. विभागीय पदाधिकारियों ने संबंधित विभाग के द्धारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपस्थित सदस्यों को दिया. बैठक में मुख्य रूप से मनरेगा एक्ट की योजना और आंगनबाड़ी में अनियमितता का मुद्दा छाया रहा.
बैठक में एमओ को लगातार जन वितरण प्रणाली की दुकान का भ्रमण करके ससमय अनाज वितरण सुनिश्चित करें. उदयपुर पंसस के द्धारा कहा गया कि पंचायत के एक पीडीएस डीलर के द्धारा फरवरी माह का अनाज वितरण नहीं किया गया है .
बैठक में कहा गया कि फुलची पंचायत में नियमित रूप से पोषाहार का वितरण किया जाए . अहिल्यापुर पंचायत समिति सदस्य मोहन हाजरा ने प्रस्ताव रखा कि आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका को सही समय पर अनाज उपलब्ध कराया जाए साथ ही सभी केन्द्रों में सेविका और सहायिका का नाम दीवार लेखनी की जाए . पंसस सदस्यों ने कहा कि बाकी कला पंचायत में मदरसा में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन किया जा रहा है . बैठक में कई गांवों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितता का भी मुद्दा उठाया गया .
गांडेय सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अबु कासिफ हसन ने उपस्थित सदस्यों को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दिया . बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है . गांवों में खराब पड़े चापाकल की जल्द ही मरम्मति किया जाए . विभाग के जेई ने कहा कि ताराटांड़ जलापूर्ति को फिर से शुरू करने की प्रकिया शुरू कर दी गई है . खराब पड़े चापाकल की भी मरम्मति कर दी जाएगी .
गांडेय पंसस मधुमाला देवी ने गांडेय के मोहदा मोड़ में सार्वजनिक सुलभ शौचालय निर्माण कराने की मांग और मोहदा मोड़ में जाम से निजात दिलाने की बात कही. बेलाटांड से कुसुभा मोड़ के बीच कहीं भी स्पीड ब्रेकर लगाने का प्रस्ताव लिया गया .
बैठक में मनरेगा एक्ट की योजनाओं में जारी अनियमितता पर चर्चा करते हुए उपस्थित सदस्यों ने कहा कि योजना में डिमांड 6 दिन का लगाने का प्रावधान है मगर योजना में 14 दिन का डिमांड लगाकर पैसे की निकासी की जा रही है. आवास योजना में लाभुक और उसके पति/पत्नी के द्धारा ही पैसा निकालने का प्रावधान है , परंतु दुसरे व्यक्तियों के नाम पर भी डिमांड कर दिया जा रहा है . योजनाओं में दुसरे पंचायत के मजदूर के नाम से डिमांड किया जाता है . बडकीटांड पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि बीते माह में मनरेगा एक्ट की योजनाओं जारी अनियमितता को लेकर आवेदन दिया गया था परंतु अभी तक कारवाई नहीं की गई है .
बैठक में प्रस्ताव लिया गया कि बैठक में जो भी पदाधिकारी अनुपस्थिति रहे हैं उन्हें लिखित जवाब देना पड़ेगा साथ ही आगामी बैठक में उपस्थित सुनिश्चित करेंगे. बैठक के विषय में प्रमुख राजकुमार पाठक ने कहा कि बैठक में आंगनबाड़ी और कुछ पंचायतों में मनरेगा एक्ट की योजनाओं की अनियमितता का मामला उजागर हुआ है . प्रखंड विकास पदाधिकारी और सीडीपीओ के द्धारा मामले के निराकरण का आश्वासन दिया गया है . मामले का निराकरण जल्द ही कर दिया जाएगा.
गांडेय बीडीओ निशात अंजुम ने कहा कि मनरेगा एक्ट की जिस भी योजना में अनियमितता की उजागर हुई है उन सभी योजनाओं में जांच तक डिमांड नहीं किया जाएगा. अगले एक साल तक पंचायत समिति की बैठक में शामिल होने के लिए लांटरी के माध्यम से 5 मुखिया का चयन किया गया जिसमें दासडीह,बरमसिया 1,जामजोरी , रसनजोरी और ताराटांड़ पंचायत के मुखिया शामिल हैं.
बैठक में गांडेय सीओ मो हुसैन मनरेगा बीपीओ अभिषेक कुमार, दीपक कुमार, प्रधान लिपिक दिलीप बाउरी कम्प्यूटर आपरेटर अभिषेक सिन्हा , प्रवीण कुमार , उप प्रमुख किशोर किशोर मुर्मू , भैरव प्रसाद वर्मा, पंसस शंकर सिंह , अब्बास अंसारी सहित विभिन्न पंचायत के पंसस और विभिन्न विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे .
यह भी पढ़ें: गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल के बिश्रामपुर पंचायत भवन का डीसी ने अधिकारियों के साथ किया स्थल निरीक्षण