​पालकोट: अंबेराडीह में 1151 कलशों के साथ हनुमान महोत्सव का भव्य शुभारम्भ, भक्ति में डूबा क्षेत्र

​पालकोट: अंबेराडीह में 1151 कलशों के साथ हनुमान महोत्सव का भव्य शुभारम्भ, भक्ति में डूबा क्षेत्र

​पालकोट अंबेराडीह में 1151 कलशों के साथ हनुमान महोत्सव का भव्य शुभारम्भ भक्ति में डूबा क्षेत्र

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत 

​पालकोट/डेस्क: पालकोट प्रखंड के अंबेराडीह स्थित श्रीश्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के 12वें वार्षिक महोत्सव का भव्य शुभारंभ शनिवार को हुआ. यह दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आयोजन समिति अंबेराडीह, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है.

भव्य कलश शोभायात्रा और वैदिक अनुष्ठान 

​महोत्सव के पहले दिन 1151 महिलाओं और युवतियों द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. यह यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर 'जय श्री राम' और 'जय हनुमान' के जयकारों के साथ देवी गुड़ी मंदिर पहुंची. परिक्रमा के पश्चात शोभायात्रा मरदा नदी के तट पर पहुंची, जहाँ आध्यात्मिक वातावरण के बीच जल भरने की प्रक्रिया संपन्न हुई.

नदी तट पर मुख्य आचार्य दिनेश चन्द्र मिश्रा, जपकर्ता श्याम किशोर शुक्ला और उनकी टीम (शिबू मिश्रा, रामाशीष पांडेय, विरेंद्र पांडेय, शिवा शुक्ला) ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संसार के समस्त देवी-देवताओं का आह्वान किया. यजमान के रूप में नंदा सिंह-कांति देवी, भोला सिंह-भामनी देवी, प्रकाश सिंह-गिरजा देवी और यमुना सिंह ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की.

धार्मिक कार्यक्रम और अखंड कीर्तन 

​पवित्र जल लेकर श्रद्धालु गुमला-सिमडेगा मुख्य मार्ग होते हुए पुनः मंदिर पहुंचे, जहाँ कलश की विधिवत स्थापना की गई. इसके बाद भगवान हनुमान का विशेष अभिषेक, हवन पूजन और महाआरती की गई. संध्या काल से ही श्रद्धालुओं द्वारा ढोलक और झाल की थाप पर 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन-भजन प्रारंभ किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है.

​महोत्सव के दौरान आयोजन समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच ​चना-गुड़ और शीतल शरबत, ​फल, खीर-पूरी और खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया.

समिति की सक्रिय भागीदारी 

​इस बड़े आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष धरम सिंह, महेश सिंह, मंगल सिंह भोगता, और आयोजन समिति के सैकड़ों सदस्यों सहित बजरंग दल और मातृशक्ति की टोलियां तन-मन-धन से जुटी हुई हैं. कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, जो इस 12वें वार्षिक उत्सव को ऐतिहासिक बनाने में योगदान दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: भरनो में 21 पड़हा समिति की बैठक संपन्न, मुकेश उरांव बने पड़हा राजा, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया सम्मान

संबंधित सामग्री

कथित संबंध के आरोप में बर्खास्त सिपाही को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभाग का आदेश रद्द

झारखंड

कथित संबंध के आरोप में बर्खास्त सिपाही को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभाग का आदेश रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP) के एक बर्खास्त सिपाही को बड़ी राहत देते हुए उसकी बर्खास्तगी को अवैध करार दिया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डूरंड कप टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफियों का किया अनावरण, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

झारखंड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डूरंड कप टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफियों का किया अनावरण, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने आज, 7 जुलाई 2026 को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफियों का अनावरण किया और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना कि

पालकोट में दिनदहाड़े 40 लाख के आभूषण की लूट, हवाई फायरिंग कर बदमाश फरार

झारखंड

पालकोट में दिनदहाड़े 40 लाख के आभूषण की लूट, हवाई फायरिंग कर बदमाश फरार

पालकोट प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार शाम हथियारबंद अपराधियों ने माही ज्वेलर्स के संचालक मनीष सोनी से करीब 40 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए.

शराब घोटाला मामला: पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से ED ने करीब सात घंटे तक की पूछताछ 

झारखंड

शराब घोटाला मामला: पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से ED ने करीब सात घंटे तक की पूछताछ 

झारखंड शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री और विधायक रामेश्वर उरांव से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को करीब सात घंटे तक पूछताछ की

चुटिया थाना क्षेत्र में युवती की संदेहास्पद मौत का रांची पुलिस ने किया खुलासा, पूर्व प्रेमी ने गला दबाकर की थी हत्या

झारखंड

चुटिया थाना क्षेत्र में युवती की संदेहास्पद मौत का रांची पुलिस ने किया खुलासा, पूर्व प्रेमी ने गला दबाकर की थी हत्या

मामले में महिला का पूर्व प्रेमी राहुल कुमार गुप्ता गिरफ्तार