प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल मंगलवार को बरवाडीह थाना पहुंचे. थाना परिसर में पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इसके बाद डीआईजी ने थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए पुलिस पदाधिकारियों से क्षेत्र की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न अभिलेखों, मालखाना, हाजत, परिसर समेत अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया. साथ ही लंबित मामलों के अनुसंधान, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस गश्ती की स्थिति की समीक्षा की. डीआईजी किशोर कौशल ने पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने, अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया. डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निर्वहन करने की बात कही. उन्होंने क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय रहने का निर्देश दिया. मौके पर एसडीपीओ बिरेंद्र राम, थाना प्रभारी अनुराग कुमार, सब इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे.
बरवाडीह थाना
पलामू रेंज डीआईजी किशोर कौशल पहुंचे बरवाडीह थाना, पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल मंगलवार को बरवाडीह थाना पहुंचे. थाना परिसर में पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया.
By :
Ark Sahuliyar
•