धनबाद में मिठाई और खाद्य पदार्थों के 40 सैंपल की जांच में दस हुए फेल

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बलियापुर क्षेत्र में चलाया अभियान

By : Admin
धनबाद में मिठाई और खाद्य पदार्थों के 40 सैंपल की जांच में दस हुए फेल

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को बलियापुर क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया. खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजा कुमार ने नेतृत्व में चले इस अभियान के एक दर्जन मिठाई और किराना दुकानों की जांच की गई. टीम ने मौके पर करीब 40 मिठाई और खाद्य पदार्थों के सैंपल की जांच की. इसमें 10 सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे. यानी कुल जांचे गए सैंपलों का 25 प्रतिशत गुणवत्ता मानक पर फेल हो गया.

जांच टीम ने रसगुल्ला, लड्डू, खोया, पनीर, चटनी और अन्य खाद्य सामग्री की स्पॉट पर जांच की. गुणवत्ता में फेल पाए गए सभी खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया और दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया. अरविंद स्वीट्स, कर्माटांड़ मोड़ को समोसा मसाला और लड्डू में अखाद्य रंग का इस्तेमाल करने पर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया. वहीं गणपति स्वीट्स को परिसर में अत्यधिक गंदगी मिलने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना किया गया. आसनी स्वीट्स को अखाद्य रंग के प्रयोग पर 2 हजार रुपए और मदन स्वीट्स को मिठाई में मरे हुए तेलचट्टे पाए जाने के कारण 2 हजार रुपए जुर्माना किया गया. इन दुकानों की मिठाइयों को भी नष्ट भी करवाया गया.

अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया कि रसोई और परिसर को स्वच्छ रखें. केवल मान्य खाद्य रंगों का इस्तेमाल करें, काम के दौरान हेयर कवर और एप्रन पहनें तथा समय-समय पर कीटनाशक का छिड़काव कराएं. खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई. इस अभियान में बलियापुर थाना की पुलिस भी शामिल थी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य सामग्री में मिलावट और गंदगी के विरुद्ध विशेष अभियान पूरे महीने चलता रहेगा.

यह भी पढ़ें: भरनो में शिवपुरी दुर्गापूजा पंडाल का राष्ट्रीय अजा आयोग सदस्य आशा लकड़ा ने किया विधिवत उद्घाटन

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.